Hindi News / Uttar Pradesh / Noida Crime 7 Months After Love Marriage Wife Killed On Road

Noida Crime : लव मैरिज के 7 माह बाद सड़क पर पत्नी की हत्या

इंडिया न्यूज, नोएडा : Noida Crime राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना इलाके में फेंक दिया। मृतका की पहचान फेस तीन थाना क्षेत्र निवासी रंजीता के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने उसके पति को […]

BY: Vir Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज, नोएडा :

Noida Crime राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना इलाके में फेंक दिया। मृतका की पहचान फेस तीन थाना क्षेत्र निवासी रंजीता के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने उसके पति को हिरासत में ले लिया। मामला इंदिरापुरम थाने से जुड़ा होने के कारण इंदिरापुरम पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई। नोएडा फेज-3 थाना क्षेत्र के छजारसी गांव निवासी लालता प्रसाद की सात महीने पहले यूपी के कन्नौज की 23 वर्षीय रंजीता के साथ लव मैरिज हुई थी। लालता प्रसाद को रंजीता के अवैध संबंधों का शक था। इसी सप्ताह बुधवार शाम वह रंजीता को इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में दवाई दिलाने गया था। इस बीच टेंपो से उतरने के बाद रंजीता किसी से फोन बात करते हुए आगे चली गई। कुछ देर बाद लालता पीछे से पहुंचा तो उसने रंजीता को किसी युवक के साथ देख लिया। इसके बाद युवक तो मौके से फरार हो गया, लेकिन लालता ने रंजीता की चुन्नी से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। वह ेशव को कनावनी में सत्यम फार्म हाउस के पास छोड़कर आ गया। गुरुवार को महिला के शव की पहचान रंजीता के रूप हो गई थी।

‘शिवाजी का तिलक बाएं पैर के अंगूठे से…’, अखिलेश ने रामजीलाल के बयान का किया समर्थन, जो कहा मामला और भी भड़क उठेगा!

Noida

Read More : Meerut शक के चलते पति ने पत्नी की गर्दन पर चाकू से किए कई वार 

Read More : Karnataka Crime : बेंगलुरु में घर से 5 लोगों के शव बरामद

Connact Us: Twitter Facebook

Tags:

ManNoida crime
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue