Hindi News / Uttar Pradesh / One Lakh Bounty Crook Killed In Encounter

गोरखपुर: एक लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर

इंडिया न्यूज, गोरखपुर: पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को गगहा के गोबरहिया पुलिया के पास एक लाख के ईनामी बदमाश विजय प्रजापति को मुठभेड़ में मार गिराया। बता दें कि वह गगहा के जगदीशपुर भलुआन निवासी राजीव नयन सिंह की पुत्री काजल की हत्या में मुख्यारोपित था। जानकारी के अनुसार बीते 20 अगस्त की […]

BY: India News Editor • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue
इंडिया न्यूज, गोरखपुर:
पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को गगहा के गोबरहिया पुलिया के पास एक लाख के ईनामी बदमाश विजय प्रजापति को मुठभेड़ में मार गिराया। बता दें कि वह गगहा के जगदीशपुर भलुआन निवासी राजीव नयन सिंह की पुत्री काजल की हत्या में मुख्यारोपित था। जानकारी के अनुसार बीते 20 अगस्त की रात को बदमाश विजय अपने साथियों के साथ राजीव नयन सिंह की पिटाई कर रहा था जिसकी काजल ने वीडिया बना ली। इससे नाराज होकर विजय ने काजल को गोली मार दी थी जिसके कारण उसक मौत हो गई थी। पुलिस आरोपी की कई दिनों से तलाश कर रही थी तो रात करीब 3 बजे पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी विजय गगहा थाने के रकहट मोड़ स्थित गोबरहिया पुलिस के पास मौजूद है। लेकिन इस दौरान पुलिस को देखते ही आरोपी बदमाश विजय ने फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इससे एक गोली विजय को जा लगी। पुलिस उसे सीएचसी गगहा ले गई। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसपी विपिन ने बताया कि आरोपी विजय प्रजापति पर एक लाख रुपए का ईनाम रखा गया था।

Tags:

Gorakhpur
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue