इंडिया न्यूज, उत्तरप्रदेश।
Priyanka Gandhi Pratigya Yatra जैसे-जैसे यूपी विधानसभा चुनाव नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे पार्टियों ने भी कमर कसनी शुरू कर दी है। यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा को बाराबंकी से हरी झंडी दिखाई और पार्टी की सात प्रतिज्ञाओं की घोषणा की। इस मौके पर प्रियंका ने जनसभा को कहा कि ‘हम वचन निभाएंगे’ का नारा लॉन्च किया।
प्रियंका ने यात्रा के दौरान जनता से कहा कि यूपी में कांग्रेस की सरकार आने पर 20 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव में 40% टिकट महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाएंगे। लड़कियों को स्मार्ट फोन व स्कूटी दी जाएंगी। हमारी सरकार आते ही किसानों का पूरा कर्ज माफ किया जाएगा।
Priyanka Gandhi Pratigya Yatra
Also Read : Haryana Chief minister Statement अति गरीब परिवारों के बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा
Connect With Us : Twitter Facebook