इंडिया न्यूज, आगरा :
Publicly Beaten up and Dragged on the Road : आगरा में एक महिला ने सरेआम दूसरी महिला को पीटने के बाद उसके बाल पकड़कर सड़क पर दूर तक घसीटा। महिला की इस करतूत को सब देखते रहे लेकिन किसी ने उसे बचाने का प्रयास नहीं किया। हालांकि इस दौरान किसी ने महिला की करतूत का वीडियो बना लिया। बाद में उसे सोशल साइट पर डाल दिया। थोड़ी ही देर में यह वीडियो वायरल हो गया। अब पुलिस जांच में जुटी है।
आगरा के थाना एत्माउद्दौला क्षेत्र के नारायच स्थित सिद्धार्थनगर एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक महिला दूसरी महिला को ही पीटती दिखाई दे रही है। बीचबचाव कराने आए पीड़िता के परिजनों की भी पिटाई की गई। थाना पुलिस का कहना है कि महिला की पिटाई का वीडियो संज्ञान में आया है। हालांकि अभी इसकी शिकायत नहीं मिली है। फिर भी जांच करने के बाद आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Publicly Beaten up and Dragged on the Road
Also Read : आप के राष्ट्रीय सचिव को ईडी का नोटिस, पार्टी ने साधा निशाना
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube