India News (इंडिया न्यूज) Shaurya Samman 2025: देश के वीर जवानों और शहीदों को समर्पित इंडिया न्यूज के शौर्य सम्मान समारोह में उन लोगों को नमन किया गया, जिन्होंने अपने साहस और बलिदान से भारत को सुरक्षित और गौरवपूर्ण बनाया। इस अवसर पर पुलवामा में शहीद हुए जवानों के परिवारों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। शहीदों के परिवारों को उनके नाम पर सम्मान देकर उनके बलिदान को याद किया गया।
Shaurya Samman 2025
बता दें, इस समारोह में उमेश पाल हत्याकांड में वीरता दिखाने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस के 5 कर्मियों को भी गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इन पुलिसकर्मियों ने अपने साहस और पराक्रम से न्याय की लड़ाई लड़ी और समाज में कानून का मान बढ़ाया। इसके साथ-साथ उत्तर प्रदेश पुलिस के महान हस्तियों का सम्मान दिया गया। बता दें, उत्तर प्रदेश पुलिस के कई महान हस्तियों को इस समारोह में याद किया गया और उन्हें सम्मानित किया गया। उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा ने राज्य को भयमुक्त और सुरक्षित बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है।
बता दें, इस भव्य आयोजन की नींव ITV नेटवर्क ने रखी है। नेटवर्क के फाउंडर कार्तिकेय शर्मा भी इस खास मौके पर मंच पर मौजूद रहे। उन्होंने अपने शब्दों से जवानों और शहीदों के परिवारों का हौसला बढ़ाया। ऐसे में, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीर जवानों और शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल वीरता को सम्मान देता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। शौर्य सम्मान समारोह ने देश के वीर सपूतों और उनके बलिदान को यादगार बना दिया।