India News (इंडिया न्यूज़),Shaurya Samman 2025: लखनऊ में आयोजित ‘शौर्य सम्मान कार्यक्रम’ में उपमुख्यमंत्री और चिकित्सा शिक्षा ब्रिजेश पाठक भी पहुंचे। इस दौरान गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया गया। इस दौरान ब्रिजेश पाठक ने उत्तर प्रदेश की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए राज्य की प्रगति को रेखांकित किया।
सुबह 10 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल रहे, वहीं राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा गर्मजोशी से स्वागत के बाद मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में 2017 से पहले की स्थिति और वर्तमान विकास की दिशा में हुई प्रगति पर प्रकाश डाला। उपमुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश अव्यवस्थाओं और अराजकता का शिकार था। विकास और रोजगार की संभावनाएं ठप थीं। लोग दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर थे, जहां उन्हें उत्तर प्रदेश का नाम सुनते ही सामाजिक भेदभाव का सामना करना पड़ता था। अपराध और माफिया का बोलबाला था, जिससे प्रदेश का माहौल भयावह बना हुआ था।
उत्तर प्रदेश में बदलाव की लहर, शौर्य सम्मान कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री और चिकित्सा शिक्षा ब्रिजेश पाठक ने गिनाई उपलब्धियां
आगे ब्रिजेश पाठक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 325 सीटों पर जीत दर्ज कर गठबंधन की सरकार बनाई। इसके बाद अपराधियों में भय व्याप्त हुआ और कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ। अब बहन-बेटियां बेखौफ होकर रात में भी बाहर निकल सकती हैं। संगठित माफियाओं का सफाया हो चुका है और कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
उत्तर प्रदेश में आधारभूत संरचनाओं का तेजी से विकास हुआ है। ने बताया कि सभी जिलों को चार लेन की सड़कों से जोड़ा गया है। वंदे भारत ट्रेन और नए रेलवे स्टेशनों का निर्माण हुआ है। मालगाड़ियों की गति में वृद्धि हुई है, जिससे यातायात में सुधार हुआ है। लखनऊ का हवाईअड्डा आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जबकि जेवर हवाईअड्डा एशिया का सबसे बड़ा हवाईअड्डा बनने की दिशा में है।
Shaurya Samman : Uttar Pradesh STF Team को बहादुरी का सम्मान | Kartikey Sharma |CM Yogi | India News
राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। हर जिले में 100 बिस्तरों वाले अस्पताल बनाए गए हैं, जहां सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। आपातकालीन सेवाओं के लिए 125 एंबुलेंस तैनात की गई हैं, जिनमें 15 एयर एंबुलेंस शामिल हैं। शिक्षा क्षेत्र में बच्चों को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा और पोषक आहार प्रदान किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश में दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री स्थापित हुई है, जो कोरोना काल में चीन से स्थानांतरित होकर नोएडा में आई। भारत में इस्तेमाल होने वाले 65% मोबाइल फोन उत्तर प्रदेश में निर्मित हो रहे हैं। औद्योगिकीकरण और रोजगार के बढ़ते अवसरों से युवाओं के पलायन में कमी आई है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य में सभी धर्मों के लोगों को अपनी परंपराओं और विश्वासों के अनुसार जीवन जीने की स्वतंत्रता है। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि किसी के साथ भेदभाव न हो और सभी को समान अवसर मिले। उत्तर प्रदेश अब विकास, सुरक्षा और समृद्धि का पर्याय बन चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि उनकी सरकार हर क्षेत्र में सुधार और विकास के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे प्रदेश देश के अन्य राज्यों के लिए एक मिसाल बने।
राष्ट्रवादी सोच रखने वाली मैं…’शौर्य सम्मान’ में अपर्णा यादव ने वीर सपूतों को ऐसे किया नमन