Hindi News / Uttar Pradesh / Today People Are Getting Benefits Of Schemes Without Discrimination Yogi

आज बिना भेदभाव के लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा : योगी

इंडिया न्यूज, लखनऊ: कुशीनगर में सीएम आदित्य नाथ योगी ने कई करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और सपा पर भी हमला बोला। योगी ने बिना नाम लिए कांग्रेस को आतंकवाद की जननी और समाजवादी पार्टी को बिच्छू करार दिया। योगी ने सपा और बसपा को घेरते हुए कहा कि इनकी […]

BY: India News Editor • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज, लखनऊ:
कुशीनगर में सीएम आदित्य नाथ योगी ने कई करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और सपा पर भी हमला बोला। योगी ने बिना नाम लिए कांग्रेस को आतंकवाद की जननी और समाजवादी पार्टी को बिच्छू करार दिया। योगी ने सपा और बसपा को घेरते हुए कहा कि इनकी सरकारों ने बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित न करते लोगों को अंधेरे में रखा।
सीएम ने कहा कि 1947 से जाति-मजहब, क्षेत्र और भाषा के आधार पर योजनाएं संचालित होती थीं। आज बिना भेदभाव के लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। योगी ने कहा कि 2017 के पहले राशन तक नहीं मिलता था। अब्बाजान कहे जाने वाले लोग उसे हजम कर जाते थे। कुशीनगर का राशन नेपाल और बांग्लादेश जाता था। आज गरीबों का राशन निगलने वाले जेल जाएंगे। सीएम ने कहा कि भगवान बुद्ध की नगरी कुशीनगर से जल्द ही अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू हो जाएगी। भगवान बुद्ध की वजह से कुशीनगर दुनिया के नक्शे पर आया। 13 शक्तिशाली देशों में बुद्ध ने भारत की शिक्षा और संस्कृति को पहुंचाया है। यहां से पहली उड़ान भी अंतरराष्ट्रीय होगी।

Tags:

BSPSpYogi
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue