India News, (इंडिया न्यूज),Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां दो लड़कियां सोशल मीडिया पर दोस्त बनीं। इसके बाद दोनों कॉल पर बात करने लगीं। फिर उन्होंने साथ रहने का फैसला किया। वे अपने गांव से आकर उत्तर प्रदेश के नोएडा के मामूरा गांव में रहने लगीं। दोनों एक निजी कंपनी में काम करती हैं। अब लड़कियों ने शादी करने की कसम खा ली है। उनका कहना है कि उन्होंने एक-दूसरे को पति-पत्नी बना लिया है।
दोनों लड़कियां करीब डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम पर दोस्त बनी थीं। एक लड़की मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली है और दूसरी सहारनपुर की। दोस्ती प्यार में बदली तो दोनों साथ रहने के लिए अपना गांव छोड़कर नोएडा में नौकरी करने के बहाने साथ रहने लगीं। हालांकि, दोनों एक निजी कंपनी में काम भी करती हैं। इसके बाद जब लड़कियों के परिजनों को उनके प्यार और शादी के बारे में पता चला तो उन्होंने इस शादी का विरोध किया। उन्होंने दोनों को नौकरी छोड़कर घर आने को कहा, लेकिन वे नहीं मानीं।
इसके बाद जब जबलपुर से लड़की का भाई उसे लेने के लिए नोएडा आने लगा तो दोनों लड़कियां परेशान होकर थाने पहुंच गईं। उन्होंने पुलिस को अपने बारे में बताया और कहा, ‘साहब, हमारी शादी करवा दीजिए।’ पुलिस ने दोनों लड़कियों को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन दोनों अपनी बात पर अड़ी रहीं। फिर पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी और लड़कियों को मनाने को कहा।
इसके साथ ही पुलिस ने लड़कियों को उनकी सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया। जब लड़कियों के परिजन उन्हें लेने आए तो दोनों ने उनके साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। उनका कहना था कि अगर वे परिवार के साथ जाएंगी तो दोनों अलग हो जाएंगी, जबकि वे एक-दूसरे से शादी करना चाहती हैं। ऐसे कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। जब एक लड़की को एक लड़की से और एक लड़के को एक लड़के से प्यार हो गया और वे एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे।