ADVERTISEMENT
होम / उत्तर प्रदेश / UP Assembly Election 2022 : कुछ लोग सत्ता पाने के लिए कुछ भी कर रहे : योगी

UP Assembly Election 2022 : कुछ लोग सत्ता पाने के लिए कुछ भी कर रहे : योगी

BY: India News Editor • LAST UPDATED : November 14, 2021, 2:29 pm IST
ADVERTISEMENT
UP Assembly Election 2022 : कुछ लोग सत्ता पाने के लिए कुछ भी कर रहे : योगी

UP Assembly Election 2022

UP Assembly Election 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Assembly Election 2022 उत्तरप्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से मैदान में उतर आई है। जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा की रणनीति पर नजदीकी नजर रख रहे हैं। वहीं सीएम योगी खुद हर रोज प्रदेश में चुनावी सभाएं करते हुए भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार कर रहे हैं।

रविवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सीएम योगी ने भाजपा के वैश्य सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने सरदार पटेल नायक और जिन्ना को खलनायक बताया। उन्होंने कहा कि आज सत्ता के लिए जो लोग जिन्ना का समर्थन कर रहे हैं वो एक प्रकार से तालिबान का समर्थन कर रहे हैं, ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत हैं क्योंकि वो सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

UP Assembly Election 2022 विपक्ष के पास नहीं कोई मुद्दा

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्ष के पास मुद्दा नहीं है। वह सरदार पटेल का अपमान करना चाहता है। राष्ट्र नायक सरदार पटेल एक ओर हैं और दूसरी ओर राष्ट्र को तोड़ने वाले जिन्ना दूसरी ओर हैं। वो लोग जिन्ना का समर्थन करते हैं, हम लोग सरदार पटेल का समर्थन करते हैं।

UP Assembly Election 2022 भाजपा ने जो कहा वो किया

सीएम ने कहा कि भाजपा ने जो कहा वो कर के दिखाया है, कश्मीर से धारा 370 हटाने को कहा था, हटा दिया। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने की बात कही थी, आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।

Also Read : DAP Shortage in Punjab : लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

Connect With Us : Twitter Facebook

 

Tags:

UP CM

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT