Hindi News / Uttar Pradesh / Up Assembly Elections 2022 Cm Targets Opposition

UP Assembly Elections 2022 : सीएम ने विपक्ष पर साधा निशाना

UP Assembly Elections 2022 औरैया को कोरोड़ों रुपए की सौगात दी इंडिया न्यूज, औरैया: UP Assembly Elections 2022 वर्ष 2022 में उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर सभी प्रमुख राष्टÑीय राजनीतिक दल और क्षेत्रीय दल अभी से अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। कांग्रेस ने अपनी महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी […]

BY: India News Editor • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

UP Assembly Elections 2022 औरैया को कोरोड़ों रुपए की सौगात दी

इंडिया न्यूज, औरैया:

UP Board Results 2025: UP के बच्चों ने किया कमाल, 10वीं और 12वीं पास हुए इतने पर्सेंट छात्र, जानें कौन बना टॉपर?

UP Assembly Elections 2022 वर्ष 2022 में उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर सभी प्रमुख राष्टÑीय राजनीतिक दल और क्षेत्रीय दल अभी से अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। कांग्रेस ने अपनी महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी को जहां यूपी चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी हुई है वहीं सपा और बसपा भी नए समीकरण बनाकर सत्ता में वापसी की राह तलाश रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी को इन चुनाव में एक बढ़त प्राप्त है कि केंद्र और राज्य दोनों जगह उसकी सरकार है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरे जोर शोर से चुनाव की तैयारियों मे जुटे हुए हैं। वे लगातार सभाएं कर रहे हैं। लोगों को कोरोड़ों रुपए की सौगात देने के साथ-साथ वे विपक्ष पर भी निशाना साधने में जुटे हुए हैं। शनिवार को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औरैया को लगभग 450 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी।

UP Assembly Elections 2022 लोग राजनीतिक रोटियां सेंक रहे

सीएम कहा कि आज लोग राजनीति की रोटियां सेंकने के लिए अपराधियों से जेल में मिलने पहुंच रहे हैं। माफियाओं पर अगर बुलडोजर चल रहा है तो उन्हें भी याद रखना होगा कि जो लोग माफियाओं को संरक्षण देंगे, उन पर भी बुलडोजर चलेगा। सीएम ने कहा कि आज जो लोग सरदार पटेल की जिन्ना की तुलना कर रहे हैं ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।

UP Assembly Elections 2022 राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया

इस अवसर पर सीएम ने 280 करोड़ की लागत से बनने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया। वहीं 109 करोड़ की लागत से 12 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सीएम ने कहा कि 2024 तक प्रदेश के सभी 75 जिलों में मेडिकल कॉलेज बन जाएंगे। मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी के लिए करोड़ की परियोजनाओं की सौगात लेकर आए हैं। यह इसलिए संभव हो सका है क्योंकि यहां की जनता ने अच्छे सांसद और विधायक चुनकर भेजे।

Also Read : By-Election Results : कांग्रेस ने खराब प्रदर्शन पर शुरू किया मंथन

Connect Us : Facebook Twitter

Tags:

UP Assembly Elections 2022
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue