इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
UP Election 2022 Voting
UP Election 2022 Voting : विधानसभा के तीसरे चरण के मतदान में तीन बजे तक 48.81 प्रतिशत मतदान हो गया। 16 जिलों के 59 विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मतदान 59.13 प्रतिशत मतदान ललितपुर में हो गया। इससे पहले माक पोलिंग से केन्द्रों पर पोलिंग पार्टियों ने ईवीएम में मतदान करके देखा गया। इसके बाद सभी जगह पर मतदाताओं को प्रवेश दिया गया। मतदान में पहले घंटे में कई जगह पर ईवीएम में हल्की खराबी के बीच महिला-पुरुष व युवाओं ने गुलाबी ठंड में घरों से निकलकर लोकत्रंत के पर्व में अपनी आहूतियां डाली। साथ ही मजबूत लोकतंत्र को चुनने के लिए अपना वोट देकर अहम योगदान दिया।
विधानसभा चुनाव 2022 में तीसरे चरण के मतदान में तीन बजे तक 48.81 प्रतिशत मतदान हो गया था। 16 जिलों के 59 विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मतदान 59.13 प्रतिशत मतदान ललितपुर में हो गया था। इसके साथ ही हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, कन्नौज, इटावा, हमीरपुर तथा महोबा में 50 प्रतिशत से अधिक मतदान हो गया था। कानपुर नगर के मतदाताओं ने तीन बजे तक भी गति नहीं पकड़ी थी। यहां 41.15 प्रतिशत मतदान हो सका था।
जिला सात से नौ बजे, नौ से 11 11 से 1 बजे 1 से 3 बजे
हाथरस 07.62 22.67 36.67 50.15
फिरोजाबाद 09.85 24.32 38.21 51.23
कासगंज 09.53 22.54 37.57 50.75
एटा 10.16 24.30 42.31 53.23
मैनपुरी 11.02 24.46 41.08 52.44
फरुर्खाबाद 05.88 19.64 35.10 46.19
कन्नौज 10.11 22.00 37.90 50.23
इटावा 06.83 19.84 36.26 50.42
औरैया 07.74 18.53 35.12 48.30
कानपुर देहात 06.18 19.86 34.43 47.13
कानपुर नगर 05.66 16.79 28.56 41.15
जालौन 09.53 21.66 37.43 46.87
झांसी 07.69 19.11 32.86 48.52
ललितपुर 09.36 25.80 42.10 59.13
हमीरपुर 09.58 23.30 35.83 50.74
महोबा 08.00 23.50 38.13 51.72
कुल 08.15 21.18 35.88 48.81 प्रतिशत