Hindi News / Uttar Pradesh / Up Gold Price Latest Update Buy Gold Soon How You Can Identify Purity And Hallmark

UP में सोने के दाम धड़ाम! जल्द खरीदे गोल्ड, ऐसे करें शुद्धता और हॉलमार्क की पहचान

UP Gold Price Latest Update: शादियों के सीजन में एक बार फिर से सोने की चमक फिर से बढ़ने लगी है। इसी के साथ सोने की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है।

BY: Nikita Chauhan • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), UP Gold Price Latest Update: शादियों के सीजन में एक बार फिर से सोने की चमक फिर से बढ़ने लगी है। इसी के साथ सोने की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है, तो वहीं कुछ दिनों से प्रदेश में सोने की कीमत में गिरावट के बाद सर्राफा बाजार में फिर से सोने की चमक बढ़ गई है। आज भी सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। अगर UP की राजधानी लखनऊ की बात करें तो आज 22 कैरेट सोने का भाव 8,120 रुपये प्रति ग्राम है और 24 कैरेट सोने का भाव ₹8,526 प्रति ग्राम है। मेरठ में आज 22 कैरेट सोने का भाव 8,120 रुपये प्रति ग्राम है, तो वहीं 24 कैरेट सोने का भाव ₹8,526 प्रति ग्राम है।

UP में मौसम ने ली करवट! इन जिलों में बढ़ी ठंड, शीतलहर से कांपे लोग, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

UP के इस नगर में चूहों का दिखा आतंक, घरों को कर डाला अंदर तक खोखला, लाखों का खर्च कर नगर निगम चलाएगी अभियान

UP Gold Price Latest Update

आज सोने की कीमत पर नजर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 7 मार्च 2025 को उत्तर प्रदेश में 22 कैरेट सोने की कीमत 80,721 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 88,140 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

उन्नाव में 22 कैरेट सोने की कीमत 80,721 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 88,140 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जौनपुर में 22 कैरेट सोने का भाव 80,721 रुपये, 18 कैरेट सोने का भाव 66,045 रुपये और 14 कैरेट सोने का भाव 51,365 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

आगरा में 22 कैरेट सोने का भाव 80,721 रुपये, 18 कैरेट सोने का भाव 66,045 रुपये और 24 कैरेट सोने का भाव 87,620 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मिस्ड कॉल के जरिए जानें ताजा रेट

22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की ज्वैलरी का खुदरा भाव जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। कुछ ही देर में sms के जरिए रेट मिल जाएंगे। इसके अलावा नियमित अपडेट के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट कर सकते हैं।

YOGI सरकार ने मिल्कीपुर के लिए खोला ‘कुंबेर’ का खजाना, धार्मिक और पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी, जानें क्या है प्लान

हॉलमार्क पर रखें नजर

अगर आप सोना खरीदने जा रहे हैं तो उसकी गुणवत्ता पर भी नजर रखें। ग्राहकों को हॉलमार्क मार्क देखकर ही सोना खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) हॉलमार्क निर्धारित करता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम, नियमों और विनियमों के तहत संचालित होती है।

सोने की शुद्धता की कैसे करें जांच

सोने की शुद्धता की पहचान के लिए ISO (भारतीय मानक संगठन) द्वारा हॉलमार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट के सोने के आभूषणों पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज़्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, जबकि कुछ लोग 18 कैरेट का भी इस्तेमाल करते हैं। 24 कैरेट से ज़्यादा नहीं होते और जितने ज्यादा कैरेट होते हैं, सोना उतना ही शुद्ध माना जाता है।

Tags:

UP Gold Price Latest UpdateUP News
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue