Hindi News / Uttar Pradesh / Up News Groom Changed Before Wedding 40 Year Old Man Came Wedding Truth Revealed

शादी से पहले बदला दूल्हा, बारात लेकर वरमाला डालने पहुंचा 40 साल का अधेड़; खुली पोल तो जमकर मचा बवाल

UP News: उत्तर प्रदेश से एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक भाई ने अपनी बहन की शादी हरियाणा के एक लड़के के साथ तय की थी, लेकिन बारात घर के दरवाजे पहुंची तो दूल्हे को देखकर लड़की वालों के होश उड़ गए। जानें क्या है पूरा मामला...

BY: Nikita Chauhan • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र के राघनपुर गांव निवासी सुनील कुमार ने अपनी बहन की शादी हरियाणा के पानीपत के एक लड़के साथ तय की थी। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और झज्जर जिले के झुंझुनू गांव से बारात घर के दरवाजे पहुंच चुकी थी। जैसे ही बारातियों का स्वागत हो रहा था, किसी ने दूल्हे की पहचान पर शक जताया। जब परिजनों ने ध्यान से देखा और पूछताछ की तो सबसे होश उड़ गए।

लखनऊ में बरसे CM YOGI, बोले- संभल जैसे 10 सच सामने आएंगे तो मुंह दिखाने लायक नहीं बचेंगे, पहले पुराण पढ़िए, फिर हमसे बहस करें

UP Weather News Today: क्या यूपी वालो को तपती गर्मी से मिलेगी राहत? लगातार बढ़ता जा रहा पारा, जानिए कब मिलेगी राहत

UP News

दूल्हे की जगह निकला अधेड़

बता दें कि लड़की के परिजनों ने जिस लड़के को पहले देखा था, उसकी उम्र करीब 25 साल थी और वह पानीपत का रहने वाला था, लेकिन जब बारात घर पहुंची तो दूल्हे की उम्र करीब 40 साल निकली और वह झज्जर का रहने वाला था। यह देख लड़की पक्ष के लोग हैरान रह गए। इसके बाद जब शादी तय करवाने वाले बिचौलियों से इसके बारे में पूछा गया तो उसने हैरान करने वाली बात बताई। बिचौलियां ने बताया कि लड़की के परिवार को जो लड़का दिखाया गया था, उसका पैर टूटा हुआ है। इसलिए उसकी जगह कोई दूसरा लड़का दूल्हा बनकर आया है।

संभल हिंसा के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला! इन मस्जिदों को ढका जाएगा तिरपाल, CCTV से रखी जाएगी नजर

पुलिस में पहुंचा मामला

बता दें कि सारी सच्चाई सामने आने के बाद लड़की के परिजनों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे और बिचौलियों को हिरासत में ले लिया।

Tags:

UP News
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue