India News (इंडिया न्यूज), UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में होली 2025 से पहले एक बार फिर मौसम के मिजाज बदलने वाले हैं। होली पर लोगों को हल्की ठंड के साथ-साथ पूरे प्रदेश में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं परेशान कर सकती है, तो वहीं, जब नया पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय होगा तो UP के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।
Uttar Pradesh News: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर यातायात बाधित, कोसी का जलस्तर बढ़ा
haryana weather
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, अगले 72 घंटे तक UP में चिलचिलाती धूप का कहर देखने को मिल सकता है। 11 और 12 मार्च को प्रदेश के दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में बारिश भी हो सकती है, जिसके बाद एक बार ठंड के आसार बढ़ सकते हैं।
जानें, कैसा रहेगा आज का मौसम
IMD के मुताबिक, 9 मार्च को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है। 10 मार्च को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 11 मार्च से प्रदेश में फिर तेज हवाएं चलेंगी। मंगलवार को पश्चिमी और पूर्वी UP में मौसम साफ रहेगा और 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई हैं। इसके बाद 12 मार्च को प्रदेश के दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 13 मार्च को मौसम साफ रहेगा। प्रदेश में होली (Holi 2025) वाले दिन पश्चिमी UP में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि पूर्वी UP में मौसम साफ रहने की संभावना है।
होली पर बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, UP में 14 मार्च यानी की होली वाले दिन हल्की बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल, इन दिनों प्रदेश में मौसम एकदम साफ है। वाराणसी बीएचयू में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।