होम / Women Self Employment Scheme : यूपी में योगी सरकार देगी 33 लाख से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार, 3.30 लाख समूहों के खाते में डाले जाएंगे 1500 करोड़ रुपये

Women Self Employment Scheme : यूपी में योगी सरकार देगी 33 लाख से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार, 3.30 लाख समूहों के खाते में डाले जाएंगे 1500 करोड़ रुपये

Harpreet Singh • LAST UPDATED : April 8, 2022, 9:28 pm IST

इंडिया न्यूज, लखनऊ।
Women Self Employment Scheme :
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने महिलाओं के उत्थान और आर्थिक मजबूती देने के लिए एक योजना बनाई है। इसके तहत इस वित्तीय वर्ष में ग्रामीण क्षेत्रों की 33 लाख से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ेगी। इसके लिए 3.30 लाख समूहों के खाते में 1500 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय समूहों को आजीविका की गतिविधियों से जोड़ने के लिए 1300 नए उत्पादक समूहों का गठन करने की तैयारी भी है।

ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत रखा गया लक्ष्य Women Self Employment Scheme

मिली जानकारी अनुसार ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 2022-23 का लक्ष्य तय कर दिया गया है। इस वर्ष 3.30 स्वयं सहायता समूहों को रिवाल्विंग फंड और सामाजिक निवेश फंड (सीआईएफ) के तहत 1500 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इस धनराशि से समूहों से जुड़़ी ग्रामीण दीदियां रोजगार से जुड़ेंगी।

प्रति समूह में महिलाओं की संख्या 10 से 14 तक होती है। वर्ष 2022-23 में 2.20 लाख समूहों को रिवाल्विंग फंड और 1.19 लाख समूहों को सामुदायिक निवेश फंड देने का लक्ष्य है। इस लिहाज से दी जाने वाली धनराशि का लाभ सीधे तौर पर 33 लाख से अधिक महिलाओं को होगा।

इस वर्ष बनाए जाएंगे 2.86 लाख नए समूह Women Self Employment Scheme

उ.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के निदेशक भानुचंद्र गोस्वामी ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में दो लाख 868 नए स्वयं सहायता समूहों के गठन का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को पाने के लिए काम भी शुरू कर दिया गया है। इन नए समूहों से 21 लाख से अधिक महिलाएं जुड़ेंगी। समूहों से जुड़ने वाली महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का काम युद्धस्तर पर किया जाएगा। नए समूहों के गठन कार्ययोजना बनाकर बजट के लिए भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है।

ग्राम संगठनों को कृषि उपकरण देने का लक्ष्य निर्धारित

जानकारी के मुताबिक आजीविका मिशन ने इस वर्ष 600 ग्राम संगठनों को कृषि को बढ़ावा देने के लिए उपकरण भी दिए जाने का लक्ष्य तय किया है। बैंकिंग सखी का काम कर रही समूहों की दीदियों द्वारा 2400 करोड़ रुपये वित्तीय लेन देन किया जाएगा। Women Self Employment Scheme

Read More : Crime In Andhra Pradesh : रेप और हत्या केस में सजा काट रहे युवक के मकान पर प्रशासन ने चलवाया बुलडोजर, जानें क्या है मामला?

Read More : Corona Update : फिर बढ़ने लगी संक्रमितों की संख्या, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र और मिजोरम को भेजी चिट्ठी, किया अलर्ट

Read More :  Russia-Ukraine War : रूस-यूक्रेन युद्ध के विश्लेषण के बाद भारत करेगा दशकों पूराने टैंकों को अपग्रेड

Read More : Russia-Ukraine War 44th Day : यूएनएचआरसी से निलंबित होने के बाद रूस ने कहा यूक्रेन में जल्द खत्म होगा विशेष सैन्य अभियान

Read Also : Lashkar-E-Taiba Founder Hafiz Saeed : मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को 31 साल सजा, 3.4 लाख का जुमार्ना

Read Also :  Corona Vaccine Booster Dose : अनिवार्य नहीं ऐच्छिक होगी कोरोना की बूस्टर डोज, 10 अप्रैल से निजी केंद्रों पर होगी उपलब्ध

Connect Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT