Hindi News / Uttar Pradesh / Yogi Government Has Prepared A Strong System Of Night Shelters Every Needy Person Will Get Help

योगी सरकार ने तैयार किया रैन बसेरों का मजबूत तंत्र, हर जरूरतमंद को मिलेगा सहारा

India News (इंडिया न्यूज)CM Yogi News: कड़ाके की सर्दी में अब कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर नहीं होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश में रैन बसेरों और आश्रय स्थलों की सुविधाओं को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य ठंड के प्रकोप से हर […]

By: Ajeet Singh

• UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज)CM Yogi News: कड़ाके की सर्दी में अब कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर नहीं होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश में रैन बसेरों और आश्रय स्थलों की सुविधाओं को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य ठंड के प्रकोप से हर जरूरतमंद व्यक्ति को बचाना और उनके लिए सुरक्षित व गरिमामय आश्रय प्रदान करना है।

मुख्यमंत्री योगी ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि रैन बसेरों का संचालन पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया है कि कोई भी व्यक्ति खुले आसमान, डिवाइडर, सड़क की पटरी या पार्कों में सोने को मजबूर न हो।

‘कौन मुसलमान है जो गुजिया नहीं खाता…’, CM योगी के ‘सिंघम’ से फिर भिड़ गए संजय सिंह, दे डाली ये चेतावनी!

राजस्थान में पोस्टर पॉलिटिक्स: गहलोत के बाद अब शेखावत ‘लापता’, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

प्रदेशभर में 1240 रैन बसेरों का विस्तार

प्रदेश में अब तक 1240 रैन बसेरों और आश्रय स्थलों को विकसित किया गया है, जहां ठंड से बचने के लिए सभी आवश्यक संसाधन मौजूद हैं। इसके साथ ही, तीन लाख से अधिक कंबल वितरित किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी ने यह भी निर्देश दिया है कि जरूरतमंदों तक कम्बल पहुंचाने में कोई कोताही न बरती जाए।

रैन बसेरों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए है विशेष इंतजाम

रैन बसेरों में महिलाओं की सुरक्षा और उनकी जरूरतों का विशेष ध्यान रखा गया है। आश्रय स्थलों में पर्याप्त रोशनी, स्वच्छता और अलाव की व्यवस्था की गई है। यह सुनिश्चित किया गया है कि महिलाएं रैन बसेरों में सुरक्षित महसूस करें और उनकी सभी आवश्यकताओं का ख्याल रखा जाए।

अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि रैन बसेरों की स्थिति और अलाव की व्यवस्था की तकनीकी मॉनिटरिंग की जाए। राहत आयुक्त कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से रैन बसेरों, अलाव और कंबल वितरण की स्थिति पर सीधे संवाद किया जा रहा है। फीडबैक के आधार पर कमियों को तुरंत दूर करने का आदेश दिया गया है।

रैन बसेरों की जानकारी सार्वजनिक करने का निर्देश

योगी सरकार ने रैन बसेरों की जानकारी आम जन तक पहुंचाने के लिए नगर निगम को विशेष निर्देश दिए हैं। प्रत्येक जोन में रैन बसेरों की विस्तृत सूची प्रदर्शित की जा रही है। इसके अलावा, बस अड्डों और प्रमुख स्थलों पर लगे डिजिटल स्क्रीन पर भी रैन बसेरों की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इससे लोगों को आसानी से निकटतम रैन बसेरों की जानकारी मिल सकेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों को ठंड से निपटने के लिए पर्याप्त बजट का आवंटन किया गया है। जिलाधिकारियों और नगर आयुक्तों को रैन बसेरों और अलाव की व्यवस्था का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जनता की सहभागिता से समस्या का समाधान कर रहे अधिकारी

जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे रैन बसेरों पर जाकर जरूरतमंदों से बातचीत करें और उनके अनुभवों के आधार पर सुधारात्मक कदम उठाएं। उन्होंने यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया कि रैन बसेरों में स्वच्छता और गरिमामय माहौल बना रहे। इसके अलावा, स्थान-स्थान पर जलाए जा रहे अलाव की स्थिति पर निगरानी के लिए तकनीकी सहायता का उपयोग किया जा रहा है। योगी सरकार की इन ठोस पहलों ने सर्दी के मौसम में रैन बसेरों और आश्रय स्थलों को जरूरतमंदों के लिए एक सुरक्षित और सशक्त तंत्र बना दिया है।

तलाक के बाद गरीब हो जाएंगे युजवेंद्र चहल? प्रॉपर्टी का कितना हिस्सा ले उड़ेंगी धनश्री? जानें क्या कहता है नियम

Tags:

Blanket DistributionGorakhpurGorakhpur newsGovernment SchemesRain BaseraShelter HomesUttar PradeshWinter ReliefYogi Adityanathकंबल वितरणयोगी आदित्यनाथ
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

दशानन रावण ने श्री राम से कब और क्यों मांगी थी दक्षिणा में अपनी ही मृत्यु? रामायण के कई पन्नो से आज भी दूर है आप!
दशानन रावण ने श्री राम से कब और क्यों मांगी थी दक्षिणा में अपनी ही मृत्यु? रामायण के कई पन्नो से आज भी दूर है आप!
कुरुक्षेत्र उपायुक्त नेहा सिंह ने चैत्र चौदस मेले में हो रही गतिविधियों का लिया जायजा, कहा – महाभारत काल से प्रचलित चैत्र चौदस मेले का है पौराणिक महत्व
कुरुक्षेत्र उपायुक्त नेहा सिंह ने चैत्र चौदस मेले में हो रही गतिविधियों का लिया जायजा, कहा – महाभारत काल से प्रचलित चैत्र चौदस मेले का है पौराणिक महत्व
MS Dhoni की वजह से CSK पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़! क्यों ‘थाला’ के पुराने साथी ने कर दी खिलाफत?
MS Dhoni की वजह से CSK पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़! क्यों ‘थाला’ के पुराने साथी ने कर दी खिलाफत?
स्वास्थ्य विभाग पलवल की टीम ने उत्तर प्रदेश में किया अवैध लिंग जांच गिरोह के धंधे का पर्दाफाश, तकनीशियन सहित पांच गिरफ्तार- केंद्र संचालक मौके से हुआ फरार
स्वास्थ्य विभाग पलवल की टीम ने उत्तर प्रदेश में किया अवैध लिंग जांच गिरोह के धंधे का पर्दाफाश, तकनीशियन सहित पांच गिरफ्तार- केंद्र संचालक मौके से हुआ फरार
कैंसर का जानी दुश्मन है ये पौधा, 300 पार पहुंचे डायबिटीज को आड़े हाथ ले कर देगा कंट्रोल, जानें सेवन का तरीका!
कैंसर का जानी दुश्मन है ये पौधा, 300 पार पहुंचे डायबिटीज को आड़े हाथ ले कर देगा कंट्रोल, जानें सेवन का तरीका!
Advertisement · Scroll to continue