इंडिया न्यूज, अयोध्या :
Yogi visited Ramlala in Ayodhya and Sought Blessings : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या भ्रमण से पहले शुक्रवार की सुबह राम जन्मभूमि स्थल पर राम लला के दर्शन किए। इसके बाद हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने साधु-संतों से भी मुलाकात की।
अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए रामभक्त 500 वर्षों से संघर्षरत थे। जब भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने सभी बाधाओं को दूर कर अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। सवाल किया क्या राम मंदिर का निर्माण सपा, बसपा या कांग्रेस करा पाते।
Yogi visited Ramlala in Ayodhya and Sought Blessings
मुख्यमंत्री योगी ने गोसाईगंज व रुदौली में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित जनसभाओं में सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। अपने चिर परिचित अंदाज में कहा कि सपा सरकार में राशन का पैसा माफिया तो बसपा सरकार में हाथी खा जाता था।
Connect With Us : Twitter Facebook