Hindi News / Uttarakhand / 10 Missing After Landslide In Uttarakhand Rudraprayag

Uttarakhand: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भूस्खलन, दो दुकाने ढही, 10 से ज्यादा लोग लापता

India News (इंडिया न्यूज़), Uttarakhand, देहरादून: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में गुरुवार देर रात मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन में दो दुकानें ढह जाने से लगभग एक दर्जन लोगों के लापता होने की खबर है। पुलिस की तरफ से मामले की जानकारी दी गई। रुद्रप्रयाग की पुलिस अधीक्षक विशाखा ने कहा 10 से ज्यादा […]

BY: Roshan Kumar • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़), Uttarakhand, देहरादून: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में गुरुवार देर रात मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन में दो दुकानें ढह जाने से लगभग एक दर्जन लोगों के लापता होने की खबर है। पुलिस की तरफ से मामले की जानकारी दी गई। रुद्रप्रयाग की पुलिस अधीक्षक विशाखा ने कहा 10 से ज्यादा लोग ऐसे हैं जिनके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। लापता लोगों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

  • दो दुकाने ढही
  • एनडीआरफ मौके पर 
  • 10 लोग लापता

एसपी विशाखा ने कहा, “यह घटना आधी रात के आसपास की बताई गई। कहा जाता है कि भूस्खलन की घटना के बाद दस से अधिक लोग लापता हो गए हैं और उनके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। लापता लोगों को ढूंढने के लिए ऑपरेशन चल रहा है।”

रमजान 2025 पर बाजार हुए गुलजार! ग्राहकों की पहली पसंद बनी पाकिस्तानी टोपियां

Representative image

NDRF मौके पर पहुंची

एक आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के साथ अन्य टीमें मौके पर मौजूद हैं। जिला प्रशासन की टीम, आपदा प्रबंधन टीम और पुलिस टीम, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के साथ अन्य टीमें मौके पर मौजूद हैं, लेकिन मूसलाधार बारिश के कारण बचाव दल दुकानों के अंदर फंसे लोगों का पता नहीं लगा पा रहा है। गुरुवार को मलबा गिरने से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भटवाड़ी से 500 मीटर आगे यातायात के लिए बंद हो गया था।

यह भी पढ़े-

Tags:

LandslideNDRFrudraprayagSDRFUttarakhand

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue