होम / Uttarakhand: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भूस्खलन, दो दुकाने ढही, 10 से ज्यादा लोग लापता

Uttarakhand: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भूस्खलन, दो दुकाने ढही, 10 से ज्यादा लोग लापता

Roshan Kumar • LAST UPDATED : August 4, 2023, 11:43 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Uttarakhand, देहरादून: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में गुरुवार देर रात मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन में दो दुकानें ढह जाने से लगभग एक दर्जन लोगों के लापता होने की खबर है। पुलिस की तरफ से मामले की जानकारी दी गई। रुद्रप्रयाग की पुलिस अधीक्षक विशाखा ने कहा 10 से ज्यादा लोग ऐसे हैं जिनके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। लापता लोगों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

  • दो दुकाने ढही
  • एनडीआरफ मौके पर 
  • 10 लोग लापता

एसपी विशाखा ने कहा, “यह घटना आधी रात के आसपास की बताई गई। कहा जाता है कि भूस्खलन की घटना के बाद दस से अधिक लोग लापता हो गए हैं और उनके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। लापता लोगों को ढूंढने के लिए ऑपरेशन चल रहा है।”

NDRF मौके पर पहुंची

एक आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के साथ अन्य टीमें मौके पर मौजूद हैं। जिला प्रशासन की टीम, आपदा प्रबंधन टीम और पुलिस टीम, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के साथ अन्य टीमें मौके पर मौजूद हैं, लेकिन मूसलाधार बारिश के कारण बचाव दल दुकानों के अंदर फंसे लोगों का पता नहीं लगा पा रहा है। गुरुवार को मलबा गिरने से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भटवाड़ी से 500 मीटर आगे यातायात के लिए बंद हो गया था।

यह भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

India-Maldives Relations: भारत ने मालदीव को दी बड़ी राहत, 15 करोड़ डॉलर का कर्ज चुकाने की समय सीमा बढ़ाई -India News
Khalistan: दिल्ली मेट्रो स्टेशन के खंभों पर लिखे दिखे खालिस्तान समर्थक नारे, सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही पुलिस- Indianews
Indonesia Floods: इंडोनेशिया में अचानक आई बाढ़, 34 की मौत और कई अन्य लापता -India News
Lok Sabha Election: अखिलेश यादव से लेकर असदुद्दीन औवेसी तक, चौथे चरण में इन दिग्गजों की होगी अग्नि परीक्षा- Indianews
Buckingham Palace: किंग चार्ल्स ने प्रिंस विलियम को किया सम्मानित, प्रिंस हैरी की आंखों में आए आंसू -India News
Economic Crisis: आर्थिक संकट के बीच PAK खरीद रहा लड़ाकू विमान और पनडुब्बियां, क्या चीन कर रहा मदद? -India News
Mumbai: चोरी करने से पहले मां देती थी बेटे को ड्रग्स, पुलिस ने बताई महिला की पूरी करतूत- Indianews
ADVERTISEMENT