Hindi News / Uttarakhand / Kedarnath Pilgrims Stayed In Sonprayag Due To Heavy Rains

भारी बारिश के चलते सोनप्रयाग में ही रुके केदारनाथ तीर्थयात्री, गंगोत्री-यमुनोत्री में भी जोखिम भरी आवाजाही कर रहे यात्री

India News (इंडिया न्यूज), Chardham Yatra 2023, सोनप्रयाग: उत्तराखंड में आज सोमवार को भारी बारिश के बाद भी चारधाम यात्रा सुचारू है। सुबह 11 बजे तक सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम के लिए 6048 यात्री रवाना हुए हैं। लेकिन यात्रियों को तेज बारिश की वजह से आगे जाने से रोक दिया गया। बर्फबारी और बारिश के कारण […]

BY: Akanksha Gupta • UPDATED :
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

India News (इंडिया न्यूज), Chardham Yatra 2023, सोनप्रयाग: उत्तराखंड में आज सोमवार को भारी बारिश के बाद भी चारधाम यात्रा सुचारू है। सुबह 11 बजे तक सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम के लिए 6048 यात्री रवाना हुए हैं। लेकिन यात्रियों को तेज बारिश की वजह से आगे जाने से रोक दिया गया। बर्फबारी और बारिश के कारण धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

बदरीनाथ में सुबह से ही बारिश जारी

आज सोमवार, 1 मई की सुबह से ही बदरीनाथ धाम में भारी बारिश जारी है। वहीं, ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो रही है। हालांकि बदरीनाथ यात्रा सुचारू रूप से संचालित हो रही है।

भारी बारिश के चलते सोनप्रयाग में ही रुके केदारनाथ तीर्थयात्री, गंगोत्री-यमुनोत्री में भी जोखिम भरी आवाजाही कर रहे यात्री

Chardham Yatra 2023

जान को जोखिम में डाल यात्रा कर रहे यात्री

इसके अलावा गंगोत्री और यमुनोत्री समेत यमुना घाटी में लगातार तेजी बारिश देखने को मिल रही है। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। यमुनोत्री धाम के आखिर प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम के लिए यात्री पैदल मार्ग पर मूसलाधार बारिश के बीच जोखिम भरी आवाजाही कर रहे हैं। इसके साथ ही बंदरकोट के पास गंगोत्री हाईवे पर पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। हालांकि यहां भी यात्रा सुचारू है। लेकिन अपनी जान को जोखिम में डालकर यात्री यहां से आवाजाही कर रहे हैं।

Also Read: ‘मैं क्या शिलाजीत की रोटी खाता था?’, यौन उत्पीड़न के आरोपों पर बोले WFI अध्यक्ष बृजभूषण सिंह

Tags:

badrinathBadrinath HighwayChardham YatragangotriHeavy RainIndia newsKedarnathKedarnath Dhamuttarakhand newsyamunotri

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT