मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव के बीच यह एक बड़ी सैन्य दुर्घटना है, बताया जा रहा है कि कुवैती एयर डिफेंस यूनिट्स ने गलती से अमेरिकी विमानों को 'दुश्मन का लक्ष्य' समझ लिया, जिसके कारण तीन अमेरिकी F-15E स्ट्राइक ईगल विमान गिर गए, यह घटना तब हुई जब क्षेत्र में ईरानी विमानों, मिसाइलों और ड्रोनों का हमला जारी था, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक विमान को आग की लपटों के साथ नीचे गिरते हुए देखा जा सकता है, सौभाग्य से, सभी छह चालक दल के सदस्य (तीनों विमानों के पायलट और WSO) सुरक्षित इजेक्ट करने में सफल रहे, स्थानीय लोगों ने घायल पायलटों की मदद की और उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई गई है, यह घटना युद्ध के मैदान में होने वाले 'कन्फ्यूजन' (पहचान की गलती) का एक गंभीर उदाहरण है.
आज सोमवार 2 मार्च, 2026 की सुबह कुवैत के ऊपर उड़ान भर रहा अमेरिकी वायुसेना का एक F-15E स्ट्राइक ईगल अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया, शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, यह विमान ‘फ्रेंडली फायर’ (यानी गलती से अपने ही सहयोगी बल की गोलाबारी) का शिकार हुआ है, विमान के गिरते ही पायलट और वेपन्स सिस्टम्स ऑफिसर (WSO) ने सफलतापूर्वक इजेक्ट कर लिया, जमीन पर गिरने के बाद स्थानीय कुवैती नागरिकों ने उन्हें सुरक्षित पाया और बाद में उन्हें कुवैती अधिकारियों को सौंप दिया, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने पुष्टि की है कि विमान ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के समर्थन में उड़ान भर रहा था, जब कुवैती हवाई सुरक्षा बलों ने गलती से उसे निशाना बना लिया.
Box Office: इन दिनों थिएटर्स में मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की फिल्म 'डकैत' और…
कोलकाता में रहने वाला एक यात्री प्रदीपन भट्टाचार्य हावड़ा जंक्शन से दिल्ली जाने के लिए…
Himachal Pradesh Gold Prices 18, 22 and 24 Carat Today:अमेरिका और ईरान के बीच हुए…
CSK vs DC: दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के दौरान अंपायर और…
Nari Shakti Vandan Act: प्रधानमंत्री मोदी ने सभी राजनीतिक दलों को पत्र लिखकर ‘नारी शक्ति…
Madhya Pradesh Gold Price Today: भोपाल में आज 24 कैरेट सोने का रेट आज 1…