Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. इन जोक्स को पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर...
इन मजेदार वायरल जोक्स को पढ़कर खूब ठहाके लगाएंगे. (India News)
Funny Jokes of the Day: अगर सेहतमंद रहना है तो रोज हंसने-मुस्कुराने की आदत डाल लीजिए. ऐसा मैं नहीं, हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं. क्योंकि, सेहतमंद रहने के लिए केवल अच्छा खानपान ही नहीं, बल्कि अच्छी हवा हंसी-मजाक भी जरूरी है. ये आपको हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाती है. अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी. यही वजह है कि, हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. इन जोक्स को पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर…
टीचर- तुमने कभी कोई अच्छा, नेक काम किया है ?
छात्र- हां सर कल ही तो
एक बुजुर्ग धीरे – धीरे अपने घर जा रहे थे
मैंने उनके पीछे कुत्ता लगा दिया
वो बहुत जल्दी घर पहुंच गए !
टीचर स्टूडेंट से- ये बताओ कि नदी में नींबू का पेड़ लगा है तो उसे कैसे तोड़ोगे?
स्टूडेंट- चिड़िया बनकर.
टीचर- तुम्हें चिड़िया कौन बनाएगा?
स्टूडेंट- जो नदी में नींबू का पेड़ लगाएगा.
एक बार टीचर का छात्र से प्रश्न !
शिक्षक- जिंदगी में यदि कोई आपसे कहे
“क्या खोया और क्या पाया”?
छात्र- तो मैं पूरे विश्वास के साथ कहूंगा,
कि जिससे बर्फी बनती है वो खोया है और
जो खाट में नीचे चार डंडे खड़े हैं वो पाया है!
टीचर- गोलू तुम कई दिनों से स्कूल नहीं आ रहे थे कहां थे ?
गोलू- बर्ड फ्लू हो गया था !
टीचर- तुम्हें बर्ड फ्लू! ये तो बर्ड को होता है !
गोलू- (गुस्से में ) आपने मुझे इंसान समझा ही कहां !
रोज तो मुर्गा बनाते हो !!!
टीचर- न्यूटन का नियम बताओ…
लड़का- सर पूरी लाइन तो याद नहींलास्ट का याद है
टीचर- चलो लास्ट का ही सुनाओ
लड़का- …और इसे ही न्यूटन का नियम कहते हैं.
टीचर- बताओ ” आई लव यू ” शब्द
का आविष्कार किस देश में हुआ ?
छात्र- चाइना में
टीचर- वो कैसे ?
छात्र- इसमें सारे चाइनीज गुण हैं
न कोई गारंटी,ना कोई वारंटी
चले तो चांद तक, न चले तो शाम तक !!
टीचर- संजू, “ऊंट के मुंह में जीरा” मुहावरे का अर्थ बताओ?
संजू- सर, बहुत आसान है… ऊंट को जब भूख लगे और आप उसे सिर्फ एक जीरा खाने को दें.
टीचर- गधे! इसका मतलब होता है – जरूरत से बहुत कम मिलना.
संजू- सर, बात तो एक ही हुई ना! अब ऊंट का पेट जीरे से तो नहीं भरेगा!
छात्र पेपर दे रहा था,पेपर में पूछा गया कि —
अनुवाद करें अंग्रेजी में –“संतोष आम खाता है !”
छात्र- एक छात्र ने अनुवाद किया ,जिसे पढ़कर-
आपकी ही नहीं अंग्रेजी की भी आत्मा कांप गई –
“ satisfaction is a general account -!!
Jagatsinghpur DRDA Office Case: ओडिशा में डिस्ट्रिक्ट रूरल डेवलपमेंट एजेंसी (DRDA) के दफ़्तर में महिलाओं…
कुछ यूजर्स ने वीडियो में चल रहे गरबा डांस को कल्चर के प्रति प्यार और…
सोशल मीडिया पर हुए प्यार के चक्कर में एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर…
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है. जिसमें आईटी कंपनी की…
दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…
दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…