Ananya Death Aligarh: अलीगढ़ की यह घटना स्कूल बसों की फिटनेस और सुरक्षा पर एक बड़ा 'ब्लैक मार्क' है, अनन्या नाम की छात्रा जब स्कूल से घर लौट रही थी, तब उसे क्या पता था कि जिस बस पर वह भरोसा कर रही है, वही उसकी काल बन जाएगी, चश्मदीद और शुरुआती दावों के अनुसार, बस का फर्श इतना सड़ा-गला और टूटा था कि बच्ची उसमें से सीधे सड़क पर जा गिरी, स्कूल प्रबंधन की घोर लापरवाही का आलम यह है कि जिस बस में 40 बच्चों की जान जोखिम में थी, उसे सड़क पर चलने की अनुमति कैसे मिली? हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में आक्रोश है, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन सवाल वही है—क्या मासूम अनन्या की मौत के बाद भी स्कूल बसों के सुरक्षा मानकों में कोई सुधार होगा? यह घटना हर उस माता-पिता के लिए एक वार्निंग साइन है जो अपने बच्चों को स्कूल बस के भरोसे छोड़ते हैं.
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक ऐसा खौफनाक हादसा सामने आया है जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए, 7 साल की मासूम अनन्या, जो अपने सुनहरे भविष्य के सपने लेकर स्कूल गई थी, अपनी ही स्कूल बस की लापरवाही का शिकार हो गई, दावा किया जा रहा है कि बस का फर्श टूटा हुआ था और चलती बस के दौरान अनन्या उसी छेद (टूटे फर्श) से नीचे सड़क पर गिर गई, इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, बस का पिछला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि उन 40 बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ है जो रोज उसी जर्जर बस में सफर करते थे, इस शॉकिंग घटना ने स्कूल प्रशासन और परिवहन विभाग की सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है.
अगर आपके पास भी यह स्कैम कॉल आते हैं तो इसे तुरंत रिपोर्ट करना फायदेमंद…
सिर्फ़ 16 साल की उम्र में आशा भोसले ने अपने परिवार की बात नहीं मानी…
Who Is Zanai Bhosle: बॉलीवुड में अपनी आवाज से लोगों को दिल में जगह बनाने…
Akshaya Tritiya 2026: इस बार की अक्षय तृतीया कुछ राशियों के लिए खास मानी जा…
Jaipur Viral Video: राजस्थान के जयपुर में दिनदहाड़े एक गर्भवती महिला से छेड़खानी का वीडियो…
Asha Bhosle Struggle: स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद आशा भोसले को अस्पताल में भर्ती कराया गया,…