सोशल मीडिया पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक होटल में खाना खा रहे शख्स ने अद्भुत साहस का परिचय दिया, वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति आराम से बैठकर अपना मोबाइल चला रहा था, तभी एक हेलमेट पहने अपराधी हाथ में बंदूक लेकर लूट के इरादे से अंदर घुसता है, अगले 10 सेकंड में माहौल पूरी तरह बदल गया, उस शख्स ने डरने के बजाय सीधे लुटेरे पर हमला बोल दिया, उसने ना केवल बंदूक वाले का डटकर सामना किया, बल्कि उसे पटककर धूल चटा दी और उसकी लूट की कोशिश को पूरी तरह नाकाम कर दिया.
Brave Man Fights Armed Robber Hotel Video: यह घटना हमें सिखाती है कि खतरा कभी भी बताकर नहीं आता, लेकिन आपकी त्वरित प्रतिक्रिया (Presence of Mind) और हिम्मत बड़े से बड़े खतरे को टाल सकती है, होटल में सब कुछ सामान्य था लोग अपने खाने का इंतज़ार कर रहा था, अपराधी ने सोचा था कि बंदूक दिखाकर वह उसे डरा देगा और आसानी से लूट लेगा, जैसे ही लुटेरा करीब आया मोबाइल चला रहे शख्स ने एक सेकंड की भी देरी नहीं की, उसने सीधे बंदूक वाले का हाथ पकड़ा और उसे काबू करने की कोशिश की यह लड़ाई महज 10 सेकंड चली, लेकिन इन 10 सेकंड में उस शख्स ने अपनी पूरी ताकत लगा दी, उसने लुटेरे को जमीन पर गिरा दिया, जिससे वह घबरा गया अपराधी ने कभी नहीं सोचा था कि कोई निहत्था व्यक्ति उस पर इस तरह हावी हो जाएगा, शख्स की बहादुरी देखकर लुटेरा अपनी जान बचाकर वहां से भागने पर मजबूर हो गया, इस शख्स की दिलेरी की अब हर जगह तारीफ हो रही है बिना किसी हथियार के, सिर्फ अपने हौसले के दम पर उसने साबित कर दिया कि “डर के आगे ही जीत है.
IPL Taxation: अपनी ज़बरदस्त कमाई के बावजूद आईपीएल को भारत सरकार को डायरेक्ट टैक्स देने…
Petrol Diesel Price: शुक्रवार को सरकार ने पेट्रोल और डीज़ल पर एक्साइज़ ड्यूटी में 10…
Ram Navami 2026 Puja Vidhi: आज यानी 27 मार्च को देशभर में राम नवमी मनाई…
CBSE CTET Result 2026 Today: सीटीईटी रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है.…
Hormonal Imbalance: महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन को अनदेखा करना सेहत पर भारी पड़ सकता है.…
यह मूल्य वृद्धि ऐसे समय में हुई है, जब तेल विपणन कंपनियां (OMCs) अमेरिका, इजराइल…