<
Categories: Education

CTET Result 2026 Today: सीटीईटी रिजल्ट ctet.nic.in पर किसी भी समय हो सकता है जारी, यहां से कर पाएंगे चेक

CBSE CTET Result 2026 Today: सीटीईटी रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है. उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे सीधे इस लिंक ctet.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

CTET Result 2026 Today: देशभर के लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ रही है. Central Teacher Eligibility Test 2026 के फरवरी सत्र का रिज़ल्ट जल्द ही जारी होने की संभावना है. उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर देख सकेंगे. यह परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल हुए थे.

अब सभी को अपने प्रदर्शन का बेसब्री से इंतजार है. रिज़ल्ट जारी होते ही उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे और आगे की योजना बना पाएंगे, जिससे उनके टीचिंग करियर की दिशा तय होगी. हालांकि अभी तक सीटीईटी रिजल्ट की आधिकारिक तिथि की पुष्टि नहीं की गई है.

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

CTET परीक्षा पास करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 60% अंक हासिल करना जरूरी होता है. वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाती है. रिज़ल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के स्कोर देख सकेंगे.

CTET Result 2026 ऐसे करें आसानी से चेक

CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
‘Candidate Activity’ सेक्शन में जाएं.
“CTET Feb 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर/एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें.
सबमिट करें और अपना रिज़ल्ट देखें.
स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सुरक्षित रखें.

स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?

CTET स्कोरकार्ड में उम्मीदवार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी होती हैं, जैसे:

उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
माता-पिता का नाम
कैटेगरी
पेपर 1 या पेपर 2 की जानकारी
सेक्शन-वाइज अंक और कुल स्कोर

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी विवरण ध्यान से जांच लें.

CTET पास करने के बाद क्या करें?

CTET पास करने के बाद उम्मीदवार देशभर में शिक्षक पदों के लिए आवेदन करने के योग्य हो जाते हैं.

पेपर 1: कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए
पेपर 2: कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए

यह सर्टिफिकेट केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और कई राज्यों के स्कूलों में नौकरी के अवसर खोलता है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…

Last Updated: October 20, 2026 07:31:17 IST

Delhi NCR Weather Today: दशहरा पर दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम? बारिश होगी या खिली रहेगी धूप, जानें IMD का ताजा अपडेट

Delhi NCR Weather Today 20 Oct 2026: दिल्ली-NCR में दशहरा पर मौसम साफ रहने की…

Last Updated: October 20, 2026 06:47:20 IST

Jailer 2 Box Office Collection Day 5: सोमवार को भी नहीं थमे रजनीकांत, वर्ल्डवाइड कमाई 477 करोड़ पार!

Jailer 2 Box Office Collection Day 5: रजनीकांत की Jailer 2 ने पांचवें दिन ₹42.35…

Last Updated: October 20, 2026 06:20:47 IST

Bhopal kidnapping case: भोपाल में 8 लोगों को अगवा कर मांगी 10 लाख की फिरौती, दोस्त ने ऐसे बचाई जान

Bhopal kidnapping case: भोपाल के एयरोसिटी में दो लाख रुपये के विवाद के बाद दो…

Last Updated: October 19, 2026 23:21:03 IST

Noida Traffic Advisory: नोएडा में दशहरे पर ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें रूट

Noida Traffic Advisory: दशहरे और मूर्ति विसर्जन के चलते नोएडा, सेक्टर-62 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट…

Last Updated: October 19, 2026 23:16:07 IST

Sidhu Moose Wala के छोटे भाई का VIDEO वायरल, स्टेज पर बंदूक चलाने की नकल करते दिखा छोटा सिद्धू, अब जांच की मांग

Sidhu Moose Wala: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई सुखदीप सिंह सिद्धू की…

Last Updated: October 19, 2026 23:02:39 IST