यह दिल दहलाने वाली घटना छत्तीसगढ़ के एक बिजी रोड की है, जहां खुशियां मातम में बदल गईं वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाओं का एक समूह सड़क पर मजे से डांस कर रहा था, तभी पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक आता है चश्मदीदों के मुताबिक, ड्राइवर ने साइड मांगी थी, लेकिन महिलाएं अपनी मस्ती और रिकॉर्डिंग में इस कदर मशगूल थीं कि उन्होंने रास्ता नहीं छोड़ा, अगले ही पल जो हुआ, उसने सबको सुन्न कर दिया ट्रक ने महिलाओं को बेरहमी से कुचल दिया, हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, इस घटना में 4 महिलाओं की हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए तत्काल बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ट्रक को जब्त कर लिया है और ड्राइवर की तलाश जारी है, यह घटना सोशल मीडिया पर रील बनाने के जुनून और सड़क पर बरती जाने वाली लापरवाही के खतरनाक नतीजों का एक और डरावना उदाहरण है.
Women Crushed By Truck: छत्तीसगढ़ में एक भीषण और दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां सड़क पर डांस कर रही महिलाओं के ऊपर एक बेकाबू ट्रक चढ़ गया, बताया जा रहा है कि महिलाएं सड़क के बीचों-बीच डांस करते हुए वीडियो बना रही थीं और ट्रक ड्राइवर के बार-बार हॉर्न देने के बावजूद उन्होंने साइड नहीं दी, गुस्से में या नियंत्रण खोने के कारण ट्रक ड्राइवर ने गाड़ी सीधे महिलाओं की भीड़ पर चढ़ा दी, इस खौफनाक घटना का CCTV वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे.
इन दिनों ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच में तनाव जारी है. इसको लेकर राहुल…
पेट्रोल-डीजल की तुलना में यह कारें भी काफी किफायती मानी जाती हैं. लेकिन, वास्तव में…
दिल्ली के मोती नगर थाना इलाके में एक सनसनीखेज घटना ने इलाके में हड़कंप मचा…
टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या दोनों ही भारत के सबसे…
Dacoit Trailer: अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डकैत' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज…
इसलिए यह सवाल कई लोगों के मन में हमेशा आता है कि आखिर कार के…