<
Categories: मनोरंजन

मृणाल ठाकुर का दिखा एक्शन अवतार, ‘डकैत’ फिल्म के ट्रेलर में अदिवि शेष ने खींचा ध्यान; क्या है कहानी?

Dacoit Trailer: अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डकैत' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है. ट्रेलर में एक्ट्रेस का एक्शन मोड देखने को मिला है.

बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकर का एक्शन अवतार नजर आने वाला है. अभिनेत्री की आगामी फिल्म ‘डकैत का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म में अदिवी शेष और अनुराग कश्यप भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं. 

क्या है फिल्म का ट्रेलर?

फिल्म ‘डकैत’ के निर्माताओं ने 2 मिनट 24 सेकेंड का ट्रेलर रिलीज किया है. इस ट्रेलर की बात करें तो इसमें हरि (अदिवि शेष) और जूलिएट (मृणाल ठाकुर) की कहानी दिखाई गई है, जो एक-दूसरे से शादी करने का सपना देखते हैं. साथ ही शादी के बाद वे एक बच्चे के साथ खुशहाल परिवार बसाना चाहते हैं. लेकिन फिर ऐसा मोड़ आता है कि दोनों की जिंदगी में भूचाल आ जाता है. जूलिएट के साथ एक ऐसा हादसा होता है, जिससे सब बर्बाद हो जाता है. ट्रेलर में मृणाल ठाकुर का एक एक्शन मोड दर्शकों को प्रभावित कर रहा है. 

क्या है फिल्म की कहानी?

‘डकैत’ फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जिसे गलत तरीके से दोषी ठहराया जाता है और जेल में डाल दिया जाता है, लेकिन जेल से भागने के बाद वह बदले की आग में जलते हुए लौटता है. उसका निशाना वह महिला है जिसने उसे धोखा दिया था. एक ऐसा धोखा जिसने उसकी जिंदगी को तहस-नहस कर दिया और उसकी किस्मत को हमेशा के लिए बदल दिया. हालांकि, कहानी सीधी-सादी नहीं रहती. 

फिल्म के बारे में

‘डकैत- अ लव स्टोरी’ फिल्म छायाकार शेनेल देव की पहली निर्देशित फिल्म है. यह फिल्म आदिवी शेष द्वारा लिखित कहानी पर आधारित है.  इस फिल्म में अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर के अलावा अनुराग कश्यप, सुनील, प्रकाश राज और अतुल कुलकर्णी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

कब रिलीज होगी फिल्म?

पहले यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. वहीं अब यह 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Nainital Traffic Jam: पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे, लेकिन सड़क पर बीती रात! नैनीताल-कैंची धाम के हालात चौंकाने वाले

Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…

Last Updated: October 4, 2026 09:23:43 IST

Bageshwar Dham में ऐसा क्या हो रहा है? धीरेंद्र शास्त्री ने लड़कियों को अकेले आने से किया मना; कहा-हर दिन किसी न किसी…

धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…

Last Updated: October 4, 2026 09:19:19 IST

Delhi Weather 4 October 2026: अब गर्मी में झुलसेंगे दिल्ली वाले! बारिश पर ब्रेक के बाद चढ़ा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…

Last Updated: October 4, 2026 08:42:48 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ की कमाई ने मचाया तहलका; शनिवार को छापे करोड़ों; मेकर्स भी हुए खुश

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: October 4, 2026 08:32:35 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए जरूरी खबर, आज इतना है पेट्रोल-डीजल का भाव; देखें लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 4, 2026 08:18:19 IST