<
Categories: क्रिकेट

रोहित शर्मा या हार्दिक पांड्या? कमाई के मामले में कौन आगे, कितनी है माहिका और रितिका की नेटवर्थ

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या दोनों ही भारत के सबसे अमीर क्रिकेटरों में गिने जाते हैं. कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि दोनों में से अमीर कौन सा क्रिकेटर है. हालांकि, इन दोनों की कमाई और कुल संपत्ति में काफी फर्क देखने को मिलता है.

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या दोनों ही भारत के सबसे अमीर क्रिकेटरों में गिने जाते हैं. कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि दोनों में से अमीर कौन सा क्रिकेटर है. हालांकि,  इन दोनों की कमाई और कुल संपत्ति में काफी फर्क देखने को मिलता है. रोहित शर्मा की कुल संपत्ति लगभग 215 से 230 करोड़ के बीच मानी जाती है. वहीं हार्दिक पांड्या की नेट वर्थ करीब 91 से 98 करोड़ के बीच है. यानी साफ है कि रोहित शर्मा की संपत्ति हार्दिक से लगभग दोगुनी है. इसका कारण यह है कि रोहित ज्यादा समय से खेल रहे हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं.
रोहित शर्मा बीसीसीआई के ए ग्रेड में आते हैं, जिससे उन्हें हर साल करीब 5 करोड़ मिलते हैं, इसके अलावा मैच फीस अलग से मिलती है. वहीं हार्दिक पांड्या ए ग्रेड में हैं और उन्हें भी करीब 5 करोड़ सालाना मिलते हैं. आईपीएल में दोनों खिलाड़ियों की सैलरी लगभग बराबर है. रोहित शर्मा को मुंबई से करीब 16.3 करोड़ कमाते हैं. वहीं हार्दिक पांड्या को भी IPL 2026 से पहले इसी टीम ने 16.35 करोड़ में रिटेन किया. इससे पहले वह गुजरात की कप्तानी कर चुके हैं.
हार्दिक पांड्या विज्ञापनों से खूब पैसा कमाते हैं. वह 10 से ज्यादा ब्रांड्स से जुड़े हैं और हर डील से 2–3 करोड़ तक कमाते हैं. रोहित शर्मा भी बड़े-बड़े ब्रांड्स के साथ काम करते हैं और निवेश से भी कमाई करते हैं. ऐसे में देखें तो रोहित शर्मा अभी कमाई के मामले में आगे हैं. लेकिन हार्दिक पांड्या तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और आने वाले समय में वह इस अंतर को कम कर सकते हैं.

दोनों की प्रेमिकाएं कितना कमाती है?

सबसे पहले बात करते हैं हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की. जो कि एक मॉडल और अभिनेत्री हैं. जिनकी कुल संपत्ति मार्च 2026 तक लगभग 3 करोड़ से 3.5 करोड़ के बीच आंकी जाती है. वहीं, रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह एक प्रोफेशनल स्पोर्ट्स मैनेजर हैं. उनकी कुल संपत्ति करीब 10 करोड़ से 15 करोड़ के बीच मानी जाती है.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

Abhishek Sharma World Record: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I पावरप्ले में 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

Abhishek Sharma World Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में…

Last Updated: October 24, 2026 15:59:51 IST

13 साल के शिबू खान को न्याय दिलाने के लिए निकला कैंडल मार्च, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हाल ही में…

Last Updated: October 24, 2026 15:43:40 IST

देवी विसर्जन जुलूस में मस्जिद के पास हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:22 IST

Tilak Varma World Record: तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, एक साल में सबसे ज्यादा T20I कैच लेने वाले फील्डर बने

Tilak Varma World Record: भारत-न्यूजीलैंड दूसरे T20I में तिलक वर्मा ने 2026 में 26 कैच…

Last Updated: October 24, 2026 14:47:45 IST

पारूल विश्वविद्यालय और गोवा स्वास्थ्य सेवा संचालनालय ने फिजिओथेरपी केंद्र शुरू किए

केपेम (गोवा), 24 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय गोवा की स्वास्थ्य सेवा संचालनालय (डीएचएस), गोवा के साझेदारी…

Last Updated: October 24, 2026 14:37:23 IST