City Montessori School Lucknow Book Price 2026: यह मुद्दा केवल एक रसीद तक सीमित नहीं है, बल्कि यह निजी स्कूलों द्वारा की जा रही ‘आर्थिक मनमानी’ की ओर इशारा करता है, लखनऊ के CMS स्कूल की किताबों की कीमतों ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या निजी पब्लिशर्स के साथ मिलकर स्कूल मोटा कमीशन कमा रहे हैं? कक्षा 5 जैसी प्राथमिक स्तर की कक्षा के लिए सिर्फ 7 किताबों का मूल्य ₹4,439 होना तर्कहीन लगता है, जबकि सरकारी मानकों (NCERT) के अनुसार यह खर्च बहुत कम होना चाहिए, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में सुधार के बजाय आम जनता को जटिल राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों में उलझाया जा रहा है, अभिभावकों का मानना है कि यदि शिक्षा की लागत इसी तरह बढ़ती रही, तो आम परिवारों के बच्चों के लिए अच्छी पढ़ाई एक सपना बनकर रह जाएगी, सोशल मीडिया पर यह पोस्ट उन हजारों माता-पिता की आवाज बन गई है जो हर साल नए सत्र (Session) की शुरुआत में भारी-भरकम फीस और महंगे बुक-सेट्स के कारण मानसिक और आर्थिक दबाव झेलते हैं.
6