उत्तराखंड के देहरादून में सूफी कवि बाबा बुल्ले शाह की मजार में हिंदू रक्षा दल से जुड़े कुछ युवकों द्वारा कथित तौर पर नारेबाजी और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है, इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें भीड़ धार्मिक नारे लगाते हुए मजार के अंदर घुसती दिख रही है, प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है और शांति बनाए रखने की अपील की है.
Dehradun Shrine Incident Bulleh Shah Mazar Controversy: सांप्रदायिक सौहार्द और प्रेम का संदेश देने वाले सूफी संत बुल्ले शाह की मजार पर हुए हमले ने देहरादून में विवाद खड़ा कर दिया है, खबरों के मुताबिक, हिंदू रक्षा दल से जुड़े कुछ लोगों ने मजार के परिसर में घुसकर ना सिर्फ धार्मिक नारेबाजी की, बल्कि अंदरूनी ढांचे को भी नुकसान पहुंचाया, इंटरनेट पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे इस घटना से वहां की शांति भंग हुई, बाबा बुल्ले शाह को उनकी रूहानी कविताओं और एकता के संदेश के लिए जाना जाता है, ऐसे में उनकी मजार पर हुई इस हरकत की कई सामाजिक संगठनों ने निंदा की है, पुलिस प्रशासन अब स्थिति की समीक्षा कर रहा है ताकि शहर में आपसी भाईचारा बना रहे और दोषियों पर कार्रवाई की जा सके.
दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…
दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…
Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…
UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…
Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…
NEET UG 2026: NEET UG री- एग्जाम की गोपनियता को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के…