सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक विदेशी मेहमान (Foreigner) एक भारतीय बुजुर्ग की दरियादिली देखकर हैरान रह जाता है, वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्थानीय बुजुर्ग व्यक्ति उस विदेशी को बड़े प्यार से अपने घर पर मट्ठा (Buttermilk) पीने का न्योता देते हैं, विदेशी सैलानी शुरुआत में थोड़ा झिझकता है और पूछता है— क्या अभी?, जिस पर बुजुर्ग मुस्कुराकर कहते हैं— हां, अभी चलिए घर पहुंचकर जब वह ताज़ा मट्ठा पीता है, तो उसकी ज़ुबान से बस एक ही शब्द निकलता है— Very Tasty! भारत की इस निस्वार्थ सेवा भावना ने एक बार फिर वैश्विक स्तर पर देश का मान बढ़ाया है.
Indian Hospitality Foreigner Buttermilk Viral Video: यह छोटी सी मुलाकात भारत की उस समृद्ध संस्कृति का हिस्सा है जहां अनजान को भी परिवार का सदस्य माना जाता है, बुजुर्ग का विदेशी को घर बुलाना बिना किसी स्वार्थ या लालच के था, उन्होंने केवल अपनी संस्कृति के अनुरूप एक प्यासे राही को शीतलता प्रदान करने की कोशिश की, विदेशी सैलानी भारत की इस बात से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ कि यहां लोग अजनबियों पर भी बहुत जल्दी भरोसा कर लेते हैं और उन्हें अपने घर के अंदर आमंत्रित करते हैं भारतीय मट्ठा या छाछ, जो गर्मियों में एक अमृत के समान है, उसका स्वाद विदेशी मेहमान के लिए एक बिल्कुल नया और सुखद अनुभव था, इस वीडियो को देखकर लोग कमेंट कर रहे हैं कि भारत के असली एंबेसडर हमारे देश के ऐसे ही आम नागरिक और किसान हैं जो अपनी सादगी से दुनिया का दिल जीत लेते हैं.
दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…
दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…
Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…
UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…
Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…
NEET UG 2026: NEET UG री- एग्जाम की गोपनियता को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के…