Heated Moment Between Vaibhav-Varun: ईडन गार्डन्स में KKR और RR के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है. मैच के दौरान वरुण चक्रवर्ती और युवा वैभव सूर्यवंशी के बीच हुई तीखी नोकझोंक ने सबको चौंका दिया.
Vaibhav-Varun: आईपीएल 2026 के धमाकेदार डबल हेडर रविवार का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है. ईडन गार्डन्स के मैदान पर जारी इस मैच में एक ऐसा हैरान करने वाला दृश्य देखने को मिला जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. यह वाकया जुड़ा है युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी और अनुभवी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के बीच हुई तीखी ‘कहा-सुनी’ से. मैदान पर खेल के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ ऐसा हुआ जिसने प्रशंसकों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया. आखिर एक दिग्गज खिलाड़ी और 15 साल के युवा के बीच यह टकराव क्यों हुआ और वरुण चक्रवर्ती ने आउट करने के बाद वैभव को क्या इशारा किया? आइए जानते हैं इस दिलचस्प वाकये की पूरी इनसाइड स्टोरी.
आम तौर पर देखा जाता है कि अनुभवी खिलाड़ी अपने से कम उम्र के विरोधी को आउट करने के बाद बहुत ज़्यादा जश्न नहीं मनाते. लेकिन जिस तरह से वरुण ने 15 साल के वैभव को आउट करने के बाद पवेलियन लौटने का इशारा किया उससे साफ ज़ाहिर होता है कि स्थापित खिलाड़ी अब वैभव को बच्चा नहीं बल्कि एक कड़ा प्रतिद्वंद्वी मानते हैं.
जब वैभव सूर्यवंशी RR के लिए पूरे आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाज़ी कर रहे थे तो कप्तान अजिंक्य रहाणे ने उनके आक्रामक इरादों को भांपते हुए वरुण चक्रवर्ती को गेंदबाज़ी के लिए बुलाया. चक्रवर्ती ने अपने कप्तान को निराश नहीं किया. हालाँकि इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ कहा-सुनी भी देखने को मिली. चक्रवर्ती को गेंदबाज़ी क्रीज पर देखकर युवा वैभव ने सीधे उनकी आँखों में देखा और उन पर हमला करने का अपना इरादा ज़ाहिर किया. लेकिन चक्रवर्ती का अनुभव भारी पड़ा. उन्होंने वैभव को आउट कर दिया जिन्हें रमनदीप ने कैच किया और उन्हें पवेलियन लौटने पर मजबूर कर दिया. आउट होने के बाद, चक्रवर्ती को हाथ से इशारा करते हुए देखा गया, जिसका मतलब था कि ‘अब तुम जा सकते हो’.

KKR के ख़िलाफ़ पारी की शुरुआत करते हुए वैभव सूर्यवंशी आउट होने से पहले 46 रन बनाने में कामयाब रहे. अपनी पारी के दौरान, क्रिकेट प्रशंसकों को उनके बल्ले से छह चौके और दो शानदार छक्के देखने को मिले. जिस समय वह आउट हुए, उस समय KKR का स्कोर 8.4 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 81 रन था.
गुजरात के जूनागढ़ में एक कपड़ों की दुकान पर एक महिला के साथ कथित तौर…
Gaya Bihar Crime News: बिहार के गयाजी में एक 50 वर्षीय महिला अपने घर में…
Rajpal Yadav Disrespect Fact Check: मुश्ताक खान की प्रेयर मीट में राजपाल यादव को बाहर…
ग्वालियर के रामाजी हिल से वायरल हुए एक वीडियो में कथित तौर पर बिक्की बाबा…
1 से 4 अक्टूबर 2026 तक होने वाले 3 दिवसीय सेल में पीडब्ल्यू स्टोर पर…
Premanand Maharaj Keli Kunj: हाल ही में वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की…