<
Categories: मनोरंजन

Celebs Holi 2026: बॉलीवुड की ‘कूल मॉम्स’ का जलवा, सोहा और नेहा के बच्चों संग मस्ती की तस्वीरें हुई वायरल

बॉलीवुड अभिनेत्री (Bollywood Actress) सोहा अली खान (Soha Ali Khan) और नेहा धूपिया (Neha Dhupia) अपने बच्चों के साथ एक यादगार दिन बिताया, जिसकी रंगीन तस्वीरें (Color Photos) इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं.

Celebrities Holi Celebration: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियां और पक्की सहेलियां, सोहा अली खान और नेहा धूपिया इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. दरअसल, दोनों ही सहेलियां एक बार फिर अपनी ‘मॉम लाइफ’ को लेकर सुर्खियों में हैं. जहां,  हाल ही में दोनों को अपने बच्चों इनाया नौमी खेमू, मेहर और गुरीक के साथ एक खास होली का उत्सव मनाते हुए देखा गया है. इसके साथ ही उनके इस रंगीन और खुशमिजाज गेट-टुगेदर की तस्वीरों और वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, जिसमें ये स्टार किड्स अपनी माताओं के साथ जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. 

तो वहीं, इन वायरल झलकियों में सोहा और नेहा का कैजुअल लेकिन स्टाइलिश अंदाज प्रशंसकों को खूब पसंद आ रहा है. इसके साथ ही बच्चों के साथ खेलते, हंसते और प्रकृति के बीच समय बिताते हुए इन सितारों ने यह साबित कर दिया कि काम की व्यस्तता के बावजूद भी वे अपने बच्चों के बचपन को यादगार बनाने का किसी भी तरह का कोई मौका नहीं छोड़तीं हैं.  इंटरनेट पर लोग इन ‘मम्मी-बेटी’ और ‘मम्मी-बेटे’ की जोड़ियों पर प्यार लुटा रहे हैं और इसे ‘परफेक्ट फैमिली गोल्स’ भी बता रहे हैं. 

यहां देखें वायरल वीडियो


सोहा अली खान और नेहा धूपिया हैं पुरानी सहेली

दरअसल, सोहा अली खान और नेहा धूपिया की दोस्ती सालों पुरानी है, और अब उनके बच्चे भी उसी बॉन्डिंग को बढ़-चढ़कर तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं. तो वहीं,  इस हाल के जश्न में बच्चों के लिए खास एक्टिविटीज, पेंटिंग और आउटडोर गेम्स का आयोजन किया गया था. जहां,  सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ कैंडिड तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं,  जिनमें इनाया और मेहर एक साथ खिलखिलाते हुए बेहद प्यारे लग रहे हैं.  नेहा धूपिया, जो हमेशा से ‘पॉजिटिव पैरेंटिंग’ की समर्थक रही हैं, उन्होंने भी इस पल को फिलहाल “थैरेपी” करार दिया है.

फैंस बढ़-चढ़कर तस्वीर को कर रहे हैं पसंद

इसके अलावा फैंस इन दोनों की तस्वीरों को जमकर पसंद कर रहे हैं.  जहां, प्रशंसकों ने इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा कि यह देखना कितना सुकून देने वाला है कि ग्लैमर की दुनिया से दूर ये अभिनेत्रियां अपने बच्चों को एक सामान्य और खुशहाल परवरिश दे रही हैं.

तो वहीं, यह वायरल पल न केवल मनोरंजन जगत की चकाचौंध को दर्शाता है, बल्कि एक मां के उस निस्वार्थ प्रेम और समर्पण को भी उजागर करता है जो अपने बच्चों की एक मुस्कान के लिए कुछ भी कर सकती है. फिलहाल,  यह जश्न सोशल मीडिया पर ‘पेरेंटिंग गोल्स’ के नए मानक स्थापित कर रहा है. 

Darshna Deep

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST