<
Categories: क्रिकेट

102 मैच 2979 रन… फिर भी वनडे टीम से बाहर, मोहम्मद रिजवान का क्या कसूर? कोच क्या बोले

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुछ दिन बाद वनडे सीरीज खेलनी है. इस टीम में मोहम्मद रिजवान को जगह नहीं दी गई है. माइक हेसन इसपर क्या बोले हैं आइए जानते है.

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है. यह सीरीज घरेलू मैदान पर खेली जाएगी और इसमें कई नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा एक अनुभवी खिलाड़ी को टीम से बाहर किए जाने को लेकर हो रही है. यह फैसला क्रिकेट फैंस के लिए चौंकाने वाला रहा है. विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान, जिन्होंने 103 वनडे मैचों में 2979 रन बनाए हैं. उनको इस सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है.
हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों में उन्होंने केवल 54 रन बनाए थे, जिसके बाद उनकी फॉर्म को लेकर सवाल उठने लगे. इसी कारण चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम से बाहर रखने का फैसला किया.  पाकिस्तान के व्हाइट-बॉल मुख्य कोच माइक हेसन ने मोहम्मद रिजवान के चयन न होने पर स्पष्टीकरण दिया. उन्होंने कहा कि टीम में आत्मविश्वास है और पिछले एक साल में प्रदर्शन में सुधार हुआ है. हेसन के अनुसार, जब उन्होंने जिम्मेदारी संभाली थी, तब रिजवान टी20 टीम का हिस्सा नहीं थे और कप्तानी भी नहीं कर रहे थे. उन्होंने यह भी कहा कि चयन केवल भावनाओं पर नहीं बल्कि प्रदर्शन और टीम की जरूरतों पर आधारित होता है.
हेसन क्या बोले?
पाकिस्तान हेड कोच माइक हेसन ने बताया कि चयन प्रक्रिया में व्यक्तिगत प्रदर्शन और टीम के कुल प्रदर्शन दोनों को देखा जाता है. उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में टीम के प्रदर्शन में स्थिरता नहीं रही, इसलिए बदलाव जरूरी था. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वनडे क्रिकेट में पावरप्ले गेंदबाजी एक बड़ी कमजोरी रही है और शुरुआती विकेट लेना टीम के लिए चुनौती बना हुआ है.
गेंदबाजी रणनीति पर काम
इस समस्या को सुधारने के लिए गेंदबाजी रणनीति और खिलाड़ियों के चयन पर काम किया जा रहा है. पाकिस्तान की 16 सदस्यीय टीम में तीन नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जिनमें अहमद दानियाल, आराफात मिन्हास और रोहैल नजीर शामिल हैं. वहीं, बाबर आजम, शादाब खान, नसीम शाह, हारिस रऊफ और सुफयान मक़ीम जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम में लौटे हैं.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर ब्लास्ट ने मचाई भारी तबाही! दो मंजिला मकान हुआ जमींदोज, मलबे में दबकर 4 की मौत

Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से दो मंजिला मकान धराशायी हो गया. हादसे…

Last Updated: September 29, 2026 08:08:01 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल भरवाने से पहले जान लें आज का रेट, दिल्ली से मुंबई तक कीमतों में बड़ा फर्क

Petrol Diesel Price Today 29 September: 29 सितंबर को पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ा बदलाव…

Last Updated: September 29, 2026 07:44:34 IST

The Paradise Box office Collection: 5 दिन में भी 100 करोड़ नहीं छू पाई ‘द पैराडाइज’, बॉक्स ऑफिस पर थमी नानी की रफ्तार; देखें अब तक का कलेक्शन

The Paradise Box office Collection: नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत…

Last Updated: September 29, 2026 07:28:48 IST

Weather Today 29 September 2026: दिल्ली-NCR से बिहार तक आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश होगी या नहीं, जानें ताजा अपडेट

Aaj Ka Mausam 29 September 2026: दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और बिहार में आज मौसम सामान्य…

Last Updated: September 29, 2026 06:54:56 IST

सुप्रीम कोर्ट में 3 नए जजों की होगी एंट्री! कॉलेजियम ने इन तीन हाईकोर्ट चीफ जस्टिस के नाम भेजे

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुनीता…

Last Updated: September 28, 2026 23:24:48 IST

मैदान से गायब हुए दीपक चाहर के तीन महंगे बैट, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बोले- मुझसे पैसे मांग लेते

Deepak Chahar bat stolen: भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर के प्रैक्टिस के दौरान तीन महंगे…

Last Updated: September 28, 2026 22:32:29 IST