Live TV
Search
HomeVideosआसमान से बरसने लगे फूल, जयपुर में ‘एकता समिति’ ने पेश की भाईचारे की वो तस्वीर, जिसे देख हर भारतीय का सीना हुआ गर्व से चौड़ा!

आसमान से बरसने लगे फूल, जयपुर में ‘एकता समिति’ ने पेश की भाईचारे की वो तस्वीर, जिसे देख हर भारतीय का सीना हुआ गर्व से चौड़ा!

Written By: Aksha Choudhary
Last Updated: 2026-03-22 08:09:19

राजस्थान की राजधानी जयपुर में ईद-उल-फितर के अवसर पर सांप्रदायिक सद्भाव की एक अनूठी तस्वीर देखने को मिली, हिंदू-मुस्लिम एकता समिति के तत्वावधान में हिंदू समुदाय के लोगों ने ईदगाह पर नमाज़ अदा कर लौट रहे मुस्लिम भाइयों पर जमकर फूलों की बारिश की, इस भावुक पल ने ना केवल वहां मौजूद लोगों की आंखों को नम कर दिया, बल्कि समाज को एकता और शांति का एक बड़ा संदेश भी दिया.

Jaipur Eid Ul Fitr Hindu Muslim Unity: आज देशभर में ईद का जश्न मनाया जा रहा है, लेकिन जयपुर से आई खबर ने इस त्योहार की खुशी को दोगुना कर दिया है, जयपुर की मुख्य ईदगाह में जब हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज़ अदा कर बाहर निकल रहे थे, तब हिंदू-मुस्लिम एकता समिति के बैनर तले हिंदू समुदाय के लोगों ने कतारबद्ध होकर उनका स्वागत किया, जैसे ही नमाज़ संपन्न हुई, वहां मौजूद हिंदू भाइयों ने नमाज़ियों पर गुलाब और गेंदे के फूलों की पंखुड़ियां बरसाना शुरू कर दिया, लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी, स्थानीय लोगों का कहना है कि जयपुर हमेशा से अपनी मिली-जुली संस्कृति के लिए जाना जाता रहा है और आज की इस पहल ने उन ताकतों को करारा जवाब दिया है जो समाज को बांटना चाहती हैं, यह दृश्य ना केवल राजस्थान बल्कि पूरे भारत के लिए गौरव का विषय है, जो साबित करता है कि विविधता में एकता ही हमारी असली ताकत है.

MORE NEWS