Live
Search
HomeVideosजयपुर के जल महल पर विदेशी मेहमानों को बनाया खिलौना, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने उड़ाई राजस्थान पुलिस की नींद!

जयपुर के जल महल पर विदेशी मेहमानों को बनाया खिलौना, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने उड़ाई राजस्थान पुलिस की नींद!

Written By: Aksha Choudhary
Last Updated: 2026-03-26 09:46:19

राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जल महल के पास विदेशी पर्यटकों के साथ कथित तौर पर बदसलूकी और उन्हें डराने-धमकाने का मामला सामने आया है, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे स्थानीय भीड़ ने विदेशी सैलानियों को घेर लिया, उन पर भद्दी टिप्पणियां कीं और उन्हें किसी वस्तु की तरह वीडियो में कैद करने लगे, यह घटना ना केवल पर्यटकों की सुरक्षा पर सवाल उठाती है, बल्कि भारत की 'वैश्विक छवि' (Global Image) को भी भारी नुकसान पहुंचाती है, नागरिकों और विशेषज्ञों का कहना है कि अगर समय रहते दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो भारत पर्यटन के नक्शे पर असुरक्षित देशों की सूची में शामिल हो सकता है.

Jaipur Jal Mahal Foreign Tourist Harassment 2026: यह घटना भारत के पर्यटन उद्योग के लिए एक ‘अलार्म बेल’ (Alarm Bell) है, हम एक तरफ ‘बूस्ट टूरिज्म’ की बात करते हैं और दूसरी तरफ हमारे सबसे बड़े हॉटस्पॉट्स पर विदेशी मेहमानों को डराया और सहमाया जा रहा है, जल महल जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में डेडीकेटेड ‘टूरिस्ट पुलिस’ की गैर-मौजूदगी ने उपद्रवियों के हौसले बुलंद कर दिए हैं, पर्यटकों को घेरना और उनकी मर्जी के बिना उन्हें कैमरों में कैद करना एक तरह का मानसिक उत्पीड़न है, यह व्यवहार ‘हॉस्पिटैलिटी’ नहीं, बल्कि ‘इंटिमिडेशन’ (डराना) है विदेशी सैलानी अक्सर ऐसी यादें लेकर वापस जाते हैं जो इंटरनेट के माध्यम से करोड़ों लोगों तक पहुंचती हैं, एक नकारात्मक वीडियो भारत को ‘ट्रैवल डेस्टिनेशन’ के रूप में ब्लैकलिस्ट करवा सकता है, जनता अब चुप बैठने को तैयार नहीं है मांग की जा रही है कि वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जाए और उन पर ऐसी कार्रवाई हो जो भविष्य के लिए एक मिसाल बने. पर्यटन स्थलों पर पुलिस की दृश्यता (Visibility) बढ़ाना और स्थानीय लोगों को संवेदनशील बनाना अब अनिवार्य हो गया है.

MORE NEWS