उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रावतपुर थाना क्षेत्र स्थित 'गुरुदेव पैलेस टॉकीज' में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, यहां फिल्म 'धुरंधर 2' के शो के दौरान एक मनचले ने अंधेरे का फायदा उठाकर युवती के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता की युवती ने चुप रहने के बजाय बहादुरी दिखाते हुए शोर मचा दिया, जिसके बाद सिनेमा हॉल में मौजूद जनता और युवती के पिता का गुस्सा फूट पड़ा, भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी सूचना मिलते ही रावतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ के चंगुल से बचाकर हिरासत में ले लिया.
Dhurandhar 2 Movie Cinema Hall Molestation: कानपुर के गुरुदेव पैलेस टॉकीज में चल रहे ‘धुरंधर 2’ के शो में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक मनचले ने अपनी सीमाओं को लांघ दिया, फिल्म के दौरान हॉल में अंधेरा होने का फायदा उठाते हुए आरोपी ने पास बैठी एक युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी, उसे लगा कि वह अंधेरे में बच जाएगा लेकिन युवती की सतर्कता ने उसे बेनकाब कर दिया, जैसे ही आरोपी ने अभद्रता की युवती ने डरने के बजाय जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया और वहां मौजूद लोगों को आरोपी की करतूत बताई, युवती के चिल्लाने और उसके पिता के गुस्से को देख हॉल में मौजूद अन्य दर्शक भी उग्र हो गए, लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और हॉल के अंदर ही उसकी जमकर ‘धुलाई’ कर दी, रावतपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला, पुलिस ने आरोपी को आक्रोशित भीड़ से छुड़ाया और उसे अपनी कस्टडी में ले लिया, यह घटना दर्शाती है कि अब महिलाएं और समाज ऐसी हरकतों को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं हैं, पुलिस अब आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर रही है ताकि सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
अगर आप किसी स्मार्टफोन को लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में…
अगर आप दोनों कारों में से किसी एक को लेने के लिए कंफ्यूज हो रहे…
Chhattisgarh Viral Video: छत्तीसगढ़ में एक बहू अपनी 90 साल की बुजुर्ग सास को अपनी…
Karnataka Venkatapura River Tradedy: कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ ज़िले रविवार को वेंकटापुरा नदी में अचानक…
Bhagyashree: अभिनेत्री भाग्यश्री ने रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में राजमाता जीजाबाई की महत्वपूर्ण…
Ameesha Patel: अभिनेत्री अमीषा पटेल ने आज रविवार को ऋतिक रोशन के साथ एक 26…