<
Categories: मनोरंजन

10 साल छोटे रितेश देशमुख की मां का रोल करने पर भाग्यश्री ने तोड़ी चु्प्पी, ‘राजा शिवाजी’ में निभाया था किरदार

Bhagyashree: अभिनेत्री भाग्यश्री ने रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में राजमाता जीजाबाई की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. फिल्म में एक्ट्रेस ने 10 साल छोटे रितेश की मां का रोल निभाया था. इसके लिए उन्हें ट्रोल भी होना पड़ा था.

रितेश देशमुख की हालिया मराठी फिल्म ‘ राजा शिवाजी ‘ ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और 100 करोड़ रुपये के क्लब में प्रवेश कर गई. रितेश ने मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की मुख्य भूमिका निभाई है. वहीं भाग्यश्री ने भी फिल्म में अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज की योद्धा माता राजमाता जीजाबाई का किरदार निभाया है. जीजाबाई के योगदान के बिना छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी अधूरी रह जाती है, इसीलिए फिल्म में भाग्यश्री की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण थी.

एक्ट्रेस ने क्या कहा?

अभिनेत्री भाग्यश्री के रितेश से 10 साल छोटी होने के बावजूद फिल्म में उनकी मां की भूमिका निभाने पर सवाल उठाए. ज़ूम के साथ हाल ही में हुई बातचीत में भाग्यश्री ने इस बारे में खुलकर बात की. उन्होंने कहा, ‘जब आपको ऐसी भूमिका निभाने का मौका मिले जिसके बारे में आपने बचपन से कहानियां सुनी हों, तो मना करने का सवाल ही नहीं उठता. इसके अलावा, जीजाऊ एक युवा मां थीं. दरअसल, संतोष सिवन सर ने मुझे फोन करके कहा, ‘माफ़ कीजिए, मुझे कैमरे की मदद से आपको थोड़ा बूढ़ा दिखाना पड़ा, फिर भी आप इतनी जवान दिख रही हैं.’ यह तारीफ मेरे लिए बहुत मायने रखती है. आखिर संतोष सिवन तो उस्ताद छायाकार हैं.’

राजपरिवार से ताल्लुक रखती हैं भाग्यश्री

आपको बता दें कि जीजाबाई की तरह भाग्यश्री भी महाराष्ट्र के सांगली के पटवर्धन राजपरिवार से संबंध रखती हैं. अभिनेत्री के पिता विजय सिंहराव माधवराव पटवर्धन सांगली के नाममात्र के राजा हैं. छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी से बचपन में परिचय होने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘हमें शिवाजी महाराज की कहानियां सुनाई जाती थीं, शायद गोल्डिलॉक्स, हैंसेल और ग्रेटेल आदि की कहानियों से भी पहले. बच्चे समुद्र तट पर रेत के महल बनाते थे, हम मिट्टी से शिवाजी का किला बनाया करते थे.’

एक नजर ‘राजा शिवाजी’ के बारे में

राजा शिवाजी, रितेश देशमुख द्वारा सह-लिखित और निर्देशित है. फिल्म का निर्माण जेनेलिया देशमुख और ज्योति देशपांडे ने मुंबई फिल्म कंपनी और जियो स्टूडियोज के तहत किया था. फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते और जेनेलिया देशमुख भी अहम भूमिकाओं में थे.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST