कानपुर की सड़कों पर एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जहां एक पीड़ित महिला ने करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी कृष्ण प्रकाश सिंघानिया को कार के भीतर ही दबोच लिया, महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके पिता से निवेश के नाम पर 20 लाख रुपए ठगे थे, जिसके सदमे में उनके पिता की जान चली गई, महिला ने कार में घुसकर आरोपी पर थप्पड़ों की बरसात कर दी और अपना सारा गुस्सा निकाला.
Krishna Prakash Singhania Fraud Kanpur: कानपुर में कृष्ण प्रकाश सिंघानिया नाम के एक ठग का आतंक तब खत्म हुआ जब उसकी मुलाकात एक ऐसी बेटी से हुई जिसने अपने पिता को खोने का डर भुलाकर उसे सबक सिखाने की ठानी, आरोपी ने शहर के करीब 35 लोगों को निवेश के जाल में फंसाकर 2 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की थी, इन्हीं पीड़ितों में से एक महिला के पिता भी थे, जिन्होंने अपने जीवन भर की कमाई (20 लाख रुपए) उसे सौंप दी थी, पैसे डूबने और ठगी का अहसास होने पर महिला के पिता की सदमे से मृत्यु हो गई, जैसे ही महिला ने आरोपी को उसकी कार में देखा, उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया, वह कार की खिड़की से भीतर घुसी और आरोपी को अनगिनत थप्पड़ जड़े, वीडियो में महिला को यह चिल्लाते हुए सुना जा सकता है कि ‘तुमने मेरे पापा की जान ली है’ मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला के चंगुल से ठग को छुड़ाया और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया.
5 kg Gas Cylinder: दिल्ली में LPG के नियम बदले! CM रेखा गुप्ता ने गोदामों…
Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…
IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…
Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…
Dhurandhar 2 Box Office Collection: फिल्म धुरंधर 2 ने वो काम कर दिखाया जो अब…
Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…