LPG Price Hike India March 2026: ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के कारण लाल सागर और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज जैसे समुद्री व्यापारिक मार्गों में परेशानियां शुरू हो गयी है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल और गैस की सप्लाई चेन प्रभावित हुई है, भारत अपनी जरूरत का एक बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए वैश्विक कीमतों में उछाल का असर सीधे घरेलू बाजार पर पड़ा है, 11 महीनों के लंबे अंतराल के बाद घरेलू गैस की कीमतों में यह पहली बड़ी बढ़ोतरी है (पिछली वृद्धि अप्रैल 2025 में ₹50 की हुई थी) केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलने वाली ₹300 की सब्सिडी जारी रहेगी, जिससे उन्हें यह आर्थिक मार कम महसूस होगी, लेकिन सामान्य उपभोक्ताओं और होटल-रेस्टोरेंट संचालकों के लिए यह वृद्धि चिंता का विषय है, क्योंकि कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से बाहर का खाना भी महंगा होने के आसार हैं.
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष ईरान-इजरायल ने वैश्विक ऊर्जा बाजार को हिलाकर रख दिया है, इसकी वजह से भारत में शनिवार (7 मार्च 2026) से घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG) की कीमतों में इजाफा किया गया है, दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू गैस सिलेंडर अब ₹853 से बढ़कर ₹913 का हो गया है वहीं, व्यापारिक इस्तेमाल वाला 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर ₹115 महंगा होकर अब ₹1883 में मिलेगा, यह बढ़ोतरी आम जनता के मासिक बजट पर एक बड़ा झटका है,विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ईरान-इजरायल युद्ध लंबा खिंचता है, तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बदलाव देखा जा सकता है.
दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…
दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…
Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…
UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…
Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…
NEET UG 2026: NEET UG री- एग्जाम की गोपनियता को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के…