<
Categories: वीडियो

मरीज के बहते खून और पत्नी की बेबसी का वीडियो वायरल, KGMU के सफेद कोट वालों की ‘काली’ हकीकत आई सामने

राजधानी लखनऊ के मशहूर केजीएमयू (KGMU) अस्पताल से एक दिल पसीजने वाला वीडियो वायरल हुआ है, वीडियो में एक बुजुर्ग मरीज लगातार खून से लथपथ दिख रहा है, जबकि उसकी पत्नी खुद कपड़े से फर्श और शरीर का खून पोंछने को मजबूर है, मौके पर ना तो कोई स्ट्रेचर मौजूद था और ना ही कोई मेडिकल स्टाफ मदद के लिए आगे आया, जो अस्पताल प्रशासन की भारी लापरवाही को दर्शाता है.

Lucknow KGMU Negligence Patient HealthCare: लखनऊ का किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) एक बार फिर विवादों के घेरे में है, वायरल वीडियो में जो दृश्य दिखा, उसने मानवता को झकझोर कर रख दिया है, एक बुजुर्ग मरीज जो इलाज की आस में अस्पताल पहुंचा था, घंटों तक परिसर में ही खून से लथपथ पड़ा रहा, हैरानी की बात यह है कि अस्पताल के कर्मचारी वहां से गुजरते रहे, लेकिन किसी ने भी उसे पहले मेडिकल हेल्प देना जरूरी नहीं समझा, मरीज की पत्नी जो खुद बेबस और डरी हुई थी, अपने हाथों से पति का बहता खून पोंछती रही, यह घटना केवल एक परिवार के संघर्ष की नहीं, बल्कि पूरे हेल्थकेयर सिस्टम की विफलता का प्रमाण है, जनता में इस वीडियो को लेकर भारी आक्रोश है और सोशल मीडिया पर लोग मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से जवाब मांग रहे हैं, क्या इतने बड़े संस्थान में स्टाफ की इतनी कमी है या संवेदनशीलता पूरी तरह खत्म हो चुकी है? अधिकारियों ने अब इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं, लेकिन सवाल वही है कि क्या कार्रवाई केवल ‘कागजी’ होगी या व्यवस्था में सुधार आएगा?

Recent Posts

3 पहिए का जीप! 112 नंबर की पुलिस गाड़ी का पहिया निकलकर हुआ फरार, लोग बोले- 112 से 111 हो गया…

Bihar Police Viral Video: बिहार के पटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

Last Updated: May 19, 2026 16:01:09 IST

पैकेट से सीधे स्टेज पर! मैगी नूडल्स बनकर स्कूल पहुंची बच्ची, क्रिएटिविटी देख लोग बोले- ये है असली ‘Style Icon’

एक स्कूल में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में एक छोटी बच्ची सिर से पैर तक…

Last Updated: May 19, 2026 15:46:38 IST

तमंचे पर ‘डिस्को’! युवती का हथियार लहराते वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

Viral Video: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल…

Last Updated: May 19, 2026 15:27:00 IST

IFS आशुतोष कुमार ने बताया बच्चों के लिए सिविल सर्विस और राष्ट्रसेवा का सफलता मंत्र

नई दिल्ली, 19 मई:  युवा पीढ़ी को राष्ट्रसेवा और प्रशासनिक सेवाओं के प्रति प्रेरित करने…

Last Updated: May 19, 2026 15:22:31 IST

IPL 2026: CSK की हार से RR की बल्ले-बल्ले! प्लेऑफ में जाने की राह आसान, देखें समीकरण

RR Playoff Scenario: राजस्थान रॉयल्स मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच खेलेगी. प्लेऑफ…

Last Updated: May 19, 2026 14:41:59 IST

मार्केट के जहरीले आमों को कहें बाय-बाय! घर की छत पर इस तरह उगाएं फलों का राजा, सालभर मिलेगी मीठी खेप

मार्केट के कैमिकल वाले आमों का डर फैला हुआ है, जिसे खाते ही आप बीमार…

Last Updated: May 19, 2026 14:28:38 IST