<
Categories: विदेश

‘यह इजरायल का थोपा हुआ…,’ आखिर क्यों ट्रंप के सबसे भरोसेमंद योद्धा ने ही छोड़ी जंग? केंट के पत्र ने अमेरिका में मचाया हड़कंप!

ईरान युद्ध के बीच जो केंट का इस्तीफा! ट्रंप को लिखे पत्र में इजराइली लॉबी और खतरनाक खेल का बड़ा खुलासा. आखिर क्यों अपनी ही सरकार के खिलाफ हुए केंट?

Israel Iran War: अमेरिका के नेशनल काउंटरटेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर जो केंट ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफे की घोषणा कर दी है. केंट ने इसके पीछे ईरान के साथ चल रहे मौजूदा युद्ध को मुख्य कारण बताया है. उनका कहना है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल कोई खतरा नहीं था और यह युद्ध केवल इजराइल के दबाव के कारण शुरू किया गया है. केंट ने बताया कि उन्होंने इस्तीफा का फैसला काफी सोच-विचार के बाद लिया है.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लिखे अपने पत्र में केंट ने कड़े शब्दों में कहा, ‘मैं अंतरात्मा की आवाज के खिलाफ जाकर ईरान में चल रहे इस युद्ध का समर्थन नहीं कर सकता. ईरान हमारे देश के लिए कोई खतरा नहीं था. यह साफ है कि हमने यह युद्ध इजराइल और उसके शक्तिशाली अमेरिकी लॉबी के दबाव में शुरू किया है.’

इजराइल के बनाए युद्ध में अपनी पत्नी को खोया

अपने पत्र में केंट ने अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे इस संघर्ष पर गहरी निराशा व्यक्त की. उन्होंने कहा कि इस युद्ध से अमेरिकी जनता का कोई भला नहीं होने वाला. केंट का दर्द उनके पत्र में साफ झलक रहा है. जहां उन्होंने अपनी पत्नी शैनन का जिक्र किया. केंट खुद 11 बार युद्ध के मैदान में तैनात रह चुके हैं. उन्होंने लिखा, ‘एक अनुभवी सैनिक के तौर पर, जिसने 11 बार युद्ध लड़ा है और एक गोल्ड स्टार पति के तौर पर, जिसने अपनी प्यारी पत्नी शैनन को इजराइल द्वारा रचित युद्ध में खो दिया है, मैं अगली पीढ़ी को ऐसे युद्ध में मरने के लिए नहीं भेज सकता जिसका अमेरिकी लोगों के लिए कोई लाभ नहीं है.’

कभी ट्रंप के कट्टर समर्थक थे केंट

जो केंट कभी राष्ट्रपति ट्रंप के सबसे बड़े समर्थकों में से एक थे और उन्होंने 2016, 2020 और 2024 के चुनावों में ट्रंप की विदेश नीति का जमकर प्रचार किया था. केंट के अनुसार, जून 2025 तक ट्रंप यह समझते थे कि मध्य-पूर्व के युद्ध एक जाल हैं जो अमेरिका के नागरिकों की जान और देश की संपत्ति को बर्बाद करते हैं. ट्रंप को सीधे संबोधित करते हुए उन्होंने लिखा कि अपने पहले कार्यकाल में ट्रंप ने बिना किसी अंतहीन युद्ध में फंसे सैन्य शक्ति का सही इस्तेमाल करना सिखाया था जैसे कासिम सुलेमानी का खात्मा और ISIS की हार.

झूठ के जाल में फंसे राष्ट्रपति

केंट ने आरोप लगाया कि ट्रंप को एक प्रभावशाली लोगों का समूह द्वारा गुमराह किया गया है. उन्होंने कहा कि इजराइली अधिकारियों और अमेरिकी मीडिया के कुछ रसूखदार लोगों ने भ्रामक सूचनाओं के जरिए राष्ट्रपति को यकीन दिला दिया कि ईरान एक बड़ा खतरा है.

केंट ने चेतावनी देते हुए कहा,’यह बिल्कुल वैसा ही झूठ है जैसा इजराइल ने हमें इराक युद्ध में खींचने के लिए बोला था, जिसमें हमने अपने हजारों बेटे-बेटियों को खो दिया. हम वही गलती दोबारा नहीं कर सकते.’

अपने पत्र के अंत में केंट ने भावुक अपील करते हुए लिखा कि राष्ट्रपति को इस पर विचार करना चाहिए कि यह युद्ध किसके हित के लिए लड़ा जा रहा है. उन्होंने कहा, ‘आपके पास अब भी मौका है कि आप रास्ता बदलें, वरना हम विनाश और अराजकता की ओर बढ़ जाएंगे.’

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST