Students Harassed At Lohia Hospital: यह मामला केवल एक डॉक्टर की बदतमीजी का नहीं, बल्कि अपराधियों और पुलिस के बीच पनप रहे 'नेक्सस' का है, छात्राओं का कहना है कि इलाज के नाम पर उनके साथ बदसलूकी की गई और जब उन्होंने आवाज़ उठाई तो उन्हें डराया-धमकाया गया, अस्पताल प्रशासन और स्थानीय पुलिस की भूमिका इस पूरे मामले में संदिग्ध नजर आ रही है, पुलिस चौकी का वह दृश्य जहां आरोपी डॉक्टर को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा था, यह साफ़ दर्शाता है कि रसूखदारों के आगे आम नागरिकों और बेटियों की सुरक्षा का कोई मोल नहीं है, थाने-तहसीलों में अपराधियों को मिल रहा यह 'राजकीय सम्मान' न्याय की उम्मीदों को कुचलने जैसा है, अगर रक्षक ही भक्षकों के साथ चाय पिएंगे, तो पीड़ितों के पास न्याय के लिए कौन सा दरवाज़ा बचेगा? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब प्रशासन की चुप्पी पर तीखे सवाल उठ रहे हैं और सरकार से इन्हे न्याय दिलने की मांग की जा रही है.
राजधानी लखनऊ के लोहिया अस्पताल में इलाज कराने पहुंची छात्राओं के साथ जो हुआ, वह किसी भी सभ्य समाज के लिए कलंक है,आरोप है कि एक अन-ट्रेंड डॉक्टर ने पहले तो गलत तरीके से इंजेक्शन लगाया और जब छात्राओं ने अपनी सुरक्षा और सेहत को लेकर विरोध किया, तो उनके साथ अभद्रता, छेड़छाड़ और मारपीट की गई, सिस्टम की संवेदनहीनता की हद तब पार हो गई जब पीड़ित छात्राएं न्याय की गुहार लेकर पुलिस चौकी पहुंची, तो वहां न्याय के रक्षक पुलिस आरोपी डॉक्टर के साथ बैठकर चाय की चुस्कियां ले रहे थे.
Raipur Nasha Mukti Kendra Case: रायपुर में 'साहस नशा मुक्ति केंद्र' से एक बेहद परेशान…
CSK vs RR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अपने पहले मुकाबले में…
April Pradosh Vrat 2026: अप्रैल 2026 में कुल दो प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं, जो…
Hanuman Jayanti 2026: जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शांति की अपील. दिल्ली पुलिस की कड़ी…
असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत पर कई गंभीर आरोप लगे. इनमें से निजी…
Hanuman Jayanti: हर साल, चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है.इस…