लाल बारादरी मस्जिद पर प्रशासन के ताले के खिलाफ लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों का 'सत्याग्रह' शुरू हो गया है, भारी संख्या में छात्र इस ऐतिहासिक इमारत के बाहर इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने एएसआई संरक्षित इस धरोहर के साथ छेड़छाड़ की है, इस तनाव के बीच हिंदू और मुस्लिम छात्रों की एकजुटता ने सबका दिल जीत लिया है, जहां एक तरफ प्रशासन मस्जिद के गेट वेल्डिंग कर रहा था, वहीं दूसरी तरफ छात्रों ने मैदान में ही इफ्तार और नमाज का आयोजन कर भाईचारे की नई मिसाल पेश की, "हम साथ पढ़ते हैं, साथ लड़ेंगे," के नारों के साथ छात्रों ने प्रशासन के इस फैसले को धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला बताया है, पूरे कैंपस में भारी पुलिस बल तैनात है, लेकिन छात्रों की एकता झुकने को तैयार नहीं है.
Lucknow University Mosque Closure: लखनऊ विश्वविद्यालय (LU) के अंदर स्थित करीब 200 साल पुरानी ऐतिहासिक लाल बारादरी मस्जिद को प्रशासन द्वारा वेल्डिंग करके बंद किए जाने पर भारी बवाल खड़ा हो गया है, छात्रों का कहना है कि 1800 ईस्वी में नसीरुद्दीन हैदर द्वारा बनवाई गई यह इमारत ASI (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) के संरक्षण में है, फिर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस पर ताला कैसे जड़ा? इस फैसले के विरोध में जब मुस्लिम छात्र कैंपस के खुले मैदान में नमाज पढ़ने और इफ्तार करने बैठे, तो वहां एक बेहद भावुक नजारा दिखा, अपने दोस्तों की धार्मिक आजादी के लिए हिंदू छात्र उनके पीछे सुरक्षा घेरा बनाकर खड़े हो गए ताकि इबादत में कोई खलल ना पड़े, छात्रों ने साफ संदेश दिया कि प्रशासन ताला लगा सकता है, लेकिन दिलों के भाईचारे को नहीं बांट सकता.
Neeraj Singh Murder: सालों बाद, पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या का मामला, एक…
Amit Shah Press Conference: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अभी छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे…
Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition vs Hyundai Ioniq 5: को लेकर भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में…
चलिए जानते हैं दोनों स्कूटरों के बीच अंतर और आपके लिए कौन सा ज्यादा किफायती…
Silver Price Today 19 May 2026: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव…
Gold Price Today 19 May 2026 : मंगलवार (19 मई, 2026) को भी सोने की…