Australia vs Pakistan: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मैच कीरावलपिंडी में खेला जाएगा. भारत में इस सीरीज का कोई आधिकारिक प्रसारण या लाइव स्ट्रीम उपलब्ध नहीं है.
पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया का पहला वनडे 30 मई को.
ऑस्ट्रेलिया टीम में कई प्रमुख खिलाड़ी आईपीएल प्रतिबद्धताओं और चोटों के कारण उपलब्ध नहीं हैं. कप्तानी जॉश इंगलिस के हाथों में है क्योंकि मिचेल मार्श चोट के कारण बाहर हैं. इसके बावजूद टीम में मार्नस लाबुशेन, एडम ज़म्पा, कैमरन ग्रीन और एलेक्स कैरी जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं. पाकिस्तान के लिए यह सीरीज बेहद अहम है क्योंकि टीम लगातार हार से जूझ रही है. कप्तान शाहीन शाह अफरीदी की अगुवाई में टीम को गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में सुधार करना होगा. बाबर आजम की फॉर्म पर भी सभी की नजरें रहेंगी. घरेलू मैदान होने के कारण टीम पर जीत का दबाव और उम्मीद दोनों ज्यादा हैं.
भारत में देख पाएंगे लाइव?
भारत में इस सीरीज का कोई भी आधिकारिक टीवी प्रसारण या डिजिटल लाइव स्ट्रीम उपलब्ध नहीं है क्योंकि किसी भी ब्रॉडकास्टिंग कंपनी ने इसके अधिकार नहीं खरीदे हैं. इसी कारण भारतीय दर्शक मैच को लाइव नहीं देख पाएंगे. उन्हें केवल लाइव स्कोर और हाइलाइट्स के माध्यम से मैच की जानकारी मिलेगी, जिससे कई क्रिकेट फैंस निराश हो सकते हैं.
ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड: मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), कैमरून ग्रीन, लियाम स्कॉट, नाथन एलिस, रिले मेरेडिथ, एडम ज़म्पा, बिली स्टैनलेक, मैथ्यू कुहनेमन, तनवीर संघा, ओलिवर पीक
विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…
Dubai to Tel Aviv Flight Hijack Signal: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई उड़ान…
गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…
सूरत (गुजरात) [भारत],30 सितंबर: ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बीमारी को मात दे…
नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…
नई दिल्ली,28 सितंबर: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने आज सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन की अपनी नई…