<

चंडीगढ़ की छोरी का इंग्लैंड में कमाल, T20 डेब्यू पर किया अनोखा कारनामा, कौन है ये नया स्टार?

Who Is Nandini Sharma: चंडीगढ़ की रहने वाली नंदिनी शर्मा ने अपने टी20 डेब्यू पर कमाल कर दिया है. वह भारत की दूसरी ऐसी महिला तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने अपने टी20 डेब्यू पर 3 विकेट हासिल किए. जानें कौन है नंदिनी शर्मा...

Who Is Nandini Sharma: ICC विमेंस टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के पहले मैच में भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को हराकर बढ़त बना ली. भारत ने पहले टी20 मुकाबले में इंग्लैंड को 38 रनों से हराया. इस मैच में भारतीय टीम की ओर से नंदिनी शर्मा ने अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया, जिसमें 3 विकेट झटके. नंदिनी शर्मा ने अपने शानदार प्रदर्शन से के दम पर भारत को जीत दिलाई. इसी के साथ उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.

नंदिनी शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ चेल्म्सफोर्ड के काउंटी ग्राउंड में खेले गए मैच में 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट चटकाए. वह सिर्फ दूसरी ऐसी भारतीय महिला तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने टी20 डेब्यू पर 3 विकेट हासिल किया है. इससे पहले सोनिया डाबिर ने साल 2010 में यह रिकॉर्ड बनाया था, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 23 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे.

नंदिनी ने दिलाई भारत को जीत

भारतीय महिला टीम की तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा ने अपने टी20 डेब्यू मैच में 3 बड़े विकेट हासिल किए. उन्होंने एमी जोन्स, डेनिएल गिब्सन और इस्सी वोंग को अपना शिकार बनाया. इसी के साथ नंदिनी शर्मा ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है. नीचे देखें भारत के लिए महिला टी20 डेब्यू पर सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज…

सोनिया डाबिर – 3/23 (4) vs इंग्लैंड
नंदिनी शर्मा – 3/34 (4 )  vs इंग्लैंड
झूलन गोस्वामी – 2/14 (4 ) vs इंग्लैंड

कौन हैं नंदिनी शर्मा?

24 साल की नंदिनी शर्मा चंडीगढ़ की रहने वाली हैं. WPL 2026 में वह दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल चुकी हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने नंदिनी शर्मा को 20 लाख रुपये में खरीदा था. नंदिनी शर्मा ने WPL 2026 में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने अपने दूसरे ही WPL मैच में हैट्रिक लिया और 5 विकेट भी चटकाए. वह WPL में यह कारनामा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं. WPL 2026 में नंदिनी शर्मा ने सिर्फ 10 मैचों में 17 विकेट हासिल किए. इसके बाद वह खूब चर्चा में आईं, जिसके बाद भारतीय टीम में मौका मिला.

कैसे मिला टीम इंडिया में मौका?

नंदिनी शर्मा ने WPL में अपने दमदार प्रदर्शन के बाद थाईलैंड में खेले गए एशिया कप स्टार्स के लिए इंडिया ए में अपनी जगह बनाई. इसके बाद काश्वी गौतम और अमनजोत कौर की इंजरी की वजह से नंदिनी शर्मा को पहली बार भारत की टी20 टीम में एंट्री मिली. बता दें कि नंदिनी शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के साथ ही अगले महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

दशहरे पर यश का रावण अवतार आया सामने, रामायणम् के राइज ऑफ असुर वीडियो ने बढ़ाई फैंस के दिलों की हलचल

Ramayanam: 'रामायणम्' के मेकर्स ने दर्शकों को खास तोहफा दिया है. फिल्म में रावण का…

Last Updated: October 20, 2026 22:52:03 IST

स्वर्ण मंदिर में प्रार्थना करते भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ पहुंची थीं गोल्डन टेंपल

Sara Ali Khan: सारा अली खान आयु्ष्मान खुराना के साथ फिल्म उड़ता तीर रिलीज से…

Last Updated: October 20, 2026 21:56:03 IST

भारत-अमेरिका के रिश्ते तय करेंगे 21वीं सदी का भविष्य, मार्को रुबियो ने भारत को बताया ताकतवर देश

Marco Rubio: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो इन दिनों भारत दौरे पर हैं. इस…

Last Updated: October 20, 2026 21:04:20 IST

‘मुश्किलें हमारी राह नहीं रोक सकतीं’, दशहरा समारोह में PM मोदी ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश

PM Modi Dussehra Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के IP एक्सटेंशन में हुए दशहरा…

Last Updated: October 20, 2026 20:17:29 IST

तमिलनाडु में कर्ज घटने पर सियासी घमासान, DMK ने TVK सरकार को घेरा; ठेकेदारों के भुगतान रोकने का आरोप

Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु में सरकारी कर्ज को लेकर सियासत तेज हो गई है. सीएम…

Last Updated: October 20, 2026 19:52:21 IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दूसरी बेटी के नाम का किया एलान, क्या है दुआ की छोटी बहन का नाम?

Deepika Padukone Daughter Name: हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की दूसरी बेटी…

Last Updated: October 20, 2026 19:25:20 IST