मुंबई के मालाड पूर्व स्थित कुरार विलेज में माउली बिल्डर द्वारा निर्माण कार्य के लिए खोदे गए एक असुरक्षित गड्ढे में गिरने से 8 वर्षीय दिव्यांश राजेश मौर्य की मौत हो गई, 20 मार्च 2026 की रात यह हादसा तब हुआ जब बच्चा खेलते समय अपनी गेंद निकालने गड्ढे के पास गया था, लापरवाही से भरे इस गड्ढे ने एक मासूम की जान ले ली, जिसके बाद इलाके में भारी तनाव और आक्रोश का माहौल है.
Malad East Kurar Village Accident : मुंबई के मालाड पूर्व के अंबेवाड़ी इलाके में 20 मार्च 2026 की रात करीब 8 बजे एक बेहद दुखद घटना घटी, 8 साल का दिव्यांश मौर्य अपने घर के पास खेल रहा था, तभी उसकी गेंद पास में ही माउली कंस्ट्रक्शन द्वारा खोदे गए एक गहरे गड्ढे में चली गई, गड्ढा पानी से लबालब भरा था और वहां सुरक्षा के लिए कोई बैरिकेडिंग या चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया था, जैसे ही दिव्यांश अपनी गेंद निकालने के लिए गड्ढे के पास पहुंचा, उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया, स्थानीय लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालकर कांदिवली के डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने कुरार पुलिस स्टेशन का घेराव कर बिल्डर और जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानदंडों की अनदेखी को उजागर कर दिया है.
Reel Girl on Highway: मुरादाबाद में एक युवती शामिल है, जिसने पूरी तरह से दुल्हन…
Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. बता…
World Schizophrenia Awareness Day 2026: दुनियाभर में हर साल 24 मई को विश्व सिज़ोफ्रेनिया जागरूकता…
Silver Price Today 22 May 2026: सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी शुक्रवार…
अगर आप Scorpio N और MG Majestor को लेकर कंफ्यूज हैं तो ऐसे में इस…
अगर आप कम बजट में किसी स्मार्टफोन को लेना चाहते हैं तो ऐसे में Vivo…