Live
Search
HomeVideosUttam Nagar में आग का तांडव, दर्जनों दुकानें और झुग्गियां जलकर खाक, दमकल की 23 गाड़ियों ने पाया काबू, इलाके में भारी तनाव!

Uttam Nagar में आग का तांडव, दर्जनों दुकानें और झुग्गियां जलकर खाक, दमकल की 23 गाड़ियों ने पाया काबू, इलाके में भारी तनाव!

Written By: Aksha Choudhary
Last Updated: March 12, 2026 08:00:24 IST

पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर (मटियाला) स्थित मछली मंडी के पास बुधवार देर रात करीब 11:55 बजे भीषण आग लग गई, आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास की कई दुकानें और अस्थायी ढांचों को अपनी चपेट में ले लिया, दिल्ली फायर सर्विस की 23 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है.

Uttam Nagar Fish Market Massive Fire: उत्तम नगर इलाका, जो हाल ही में ‘तरुण हत्याकांड’ के बाद सांप्रदायिक तनाव और भारी पुलिस सुरक्षा के केंद्र में रहा है, वहां बुधवार और गुरुवार की देर रात को हुई आगजनी ने स्थिति को और नाजुक बना दिया है, आग मटियाला की मछली मंडी के पास स्थित घनी आबादी वाले क्षेत्र में लगी, धुएं का काला गुबार कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था, दमकल विभाग ने 23 गाड़ियां भेजीं और रात करीब 3-4 बजे तक आग को नियंत्रित किया गया, स्थानीय स्तर पर ऐसी खबरें और दावे किए जा रहे हैं कि आग जानबूझकर लगाई गई हो सकती है, जिससे माहौल बिगड़ने का खतरा बढ़ गया है हालांकि, पुलिस और दमकल अधिकारियों का प्राथमिक अनुमान है कि आग ‘शॉर्ट सर्किट’ के कारण लगी होगी, पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और आग के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है ताकि किसी भी तरह की अफवाहों पर लगाम लगाई जा सके.

MORE NEWS