धर्म नगरी मथुरा में साधु के वेश में रहने वाले एक व्यक्ति पर एक मासूम लड़के के साथ कुकर्म करने का संगीन आरोप लगा है, जैसे ही यह खबर स्थानीय लोगों को मिली, उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद गुस्साई भीड़ ने बाबा को घेर लिया और उस पर लात-घूंसों की बौछार कर दी.
Mathura Sadhu Beaten Video: यह शर्मनाक वाकया मथुरा के एक स्थानीय इलाके का है, जहां साधु का वेश धारण किए एक ढोंगी बाबा ने मानवता को तार-तार कर दिया, आरोप है कि बाबा ने एक नाबालिग लड़के को अपनी हवस का शिकार बनाया, जब बच्चे ने परिजनों को आपबीती सुनाई, तो देखते ही देखते पूरा इलाका इकट्ठा हो गया, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित भीड़ ने पुलिस का घेरा तोड़ दिया, लोगों ने कानून को हाथ में लेते हुए बाबा की जमकर धुनाई कर दी, वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिसकर्मी बीच-बचाव की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन भीड़ का गुस्सा इतना ज्यादा था कि बाबा को अधमरा होने तक पीटा गया, फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मेडिकल जांच के साथ आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है.
Bulandshahr Monkey Throws Money: बुलंदशहर में एक हैरतअंगैज घटना ने सबको चौंका दिया. दरअसल कचहरी…
Immuniy Booster Juice: कई लोग सालभर सर्दी, खांसी और जुकाम से पीड़ित रहते हैं. ऐसे…
दोनों कारों की कीमत में अंतर है. अगर आप इन दोनों ही कारों को लेकर…
अगर आप एक किफायती और बजट फ्रेंडली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार लेना चाहते हैं तो ऐसे…
Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…
Jagatsinghpur DRDA Office Case: ओडिशा में डिस्ट्रिक्ट रूरल डेवलपमेंट एजेंसी (DRDA) के दफ़्तर में महिलाओं…