<
Categories: वीडियो

दौराला में पलटी सेंट मैरी एकेडमी की स्कूल बस, चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों ने बचाई मासूमों की जान, देखें वीडियो!

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में सेंट मैरी एकेडमी की एक बस उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई जब चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे पलट गई, बस पलटते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई गनीमत रही कि पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए और उन्होंने बस की खिड़कियां और शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकालना शुरू किया, हालांकि बच्चे बुरी तरह डरे हुए थे और रो रहे थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है.

Meerut St Mary’s Academy Bus Accident: यह घटना स्कूल बसों की सुरक्षा और ड्राइवरों की सतर्कता पर एक बड़ा सवालिया निशान लगाती है, पुलिस और एम्बुलेंस के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने मोर्चा संभाल लिया था, उनकी त्वरित कार्रवाई की वजह से बच्चों को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया हादसे के बाद बच्चे गहरे मानसिक आघात (Trauma) में दिखे और लगातार रो रहे थे कुछ बच्चों को खरोंचें और मामूली चोटें आई हैं, जिनका स्थानीय स्तर पर उपचार किया गया शुरुआती जानकारी के अनुसार बस की रफ्तार तेज थी या स्टीयरिंग फेल होने की संभावना जताई जा रही है, पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या बस का फिटनेस सर्टिफिकेट वैध था और क्या ड्राइवर नशे में तो नहीं था, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। पुलिस दौराला क्षेत्र के इस हादसे की पूरी रिपोर्ट तैयार कर रही है.

Aksha Choudhary

Hy! I am Aksha Choudhary a dedicated and motivated individual with a strong interest in learning new skills and enhancing professional growth. I am committed to delivering quality work and continuously improving through new opportunities and experiences.

Recent Posts

24 गेंदों में 10 डॉट बॉल, दिए सिर्फ एक बाउंड्री और झटके 3 विकेट, GT के लिए संकट मोचक बने राशिद खान

Rashid Khan Magic Spell: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुई कांटे…

Last Updated: April 9, 2026 01:15:02 IST

भारत में अवैध रूप से हुए दाखिल, कर रहे थे घिनौना काम, NIA की स्पेशल कोर्ट ने 4 बांग्लादेशी को सुनाई सजा

Bangladeshi Citizens Sentence: नापोल, जशोर और अखौरा के रास्ते बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत…

Last Updated: April 9, 2026 00:51:18 IST

IITian बाबा ने अपनी दुल्हन को सट्टी से क्यों सोंटा? शादी की सुर्ख़ियों के बाद सोशल मीडिया पर छाया यह रस्म!

IIT Baba Abhay Singh और प्रीतिका की शादी के बाद 'संटा-संटी' रस्म की तस्वीर चर्चा…

Last Updated: April 9, 2026 00:09:59 IST

Israel-Iran War: जंग ने लिया खतरनाक मोड़! सीजफायर के बाद भी इजरायल कर रहा हमला, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा किया बंद

Hormuz Strait News: इजरायल-लेबनान युद्ध के बीच ईरान ने दी हॉर्मुज़ बंद करने की चेतावनी.…

Last Updated: April 8, 2026 22:35:40 IST

थाईलैंड में 21 साल के युवाओं के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति, लॉटरी के जरिए चुनी जा रही देश की भावी सेना!

थाईलैंड में हर साल अप्रैल के महीने में अनिवार्य सैन्य भर्ती (Military Conscription) के लिए…

Last Updated: April 8, 2026 23:47:31 IST